{"_id":"5eb2f0a78ebc3e902f36cd74","slug":"rishi-kapoor-best-friend-raj-bansal-reveals-that-he-knows-about-cancer-diagnosis-after-kapoor-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर परिवार के बाहर इस शख्स को सबसे पहले मिली थी बुरी खबर, ऋषि कपूर को हमेशा माना बड़ा भाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर परिवार के बाहर इस शख्स को सबसे पहले मिली थी बुरी खबर, ऋषि कपूर को हमेशा माना बड़ा भाई
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 06 May 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, राज बंसल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु के सदमे से कोई भी उभर नहीं पाया है। खास तौर पर उनका परिवार और करीबी दोस्त इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। 30 अप्रैल को हुए ऋषि कपूर के देहांत से लेकर अब तक लगातार इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। इन्हीं में से एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और ऋषि कपूर के करीबी दोस्त राज बंसल भी हैं। उन्होंने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि न्यूयॉर्क जाने से ठीक पहले ऋषि कपूर ने उन्हें फोन किया था और कैंसर होने की जानकारी साझा की थी।
2 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
अक्सर जिंदादिली से लोगों से बात करने वाले ऋषि के गले से उस दिन अल्फाज नहीं निकल रहे थे। और बहुत मुश्किल से उन्होंने अपने दिल की बात साझा की थी। राज बसंल के अनुसार ऋषि कपूर के परिवार के अलावा वह पहले व्यक्ति थे जिसे उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर को सितंबर 2018 में कैंसर होने का पता चला था। उन्होंने इसका इलाज न्यूयार्क से कराने के फैसला लिया।
3 of 5
ऋषि कपूर, राज बंसल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस दिन उन्होंने मुझे कॉल किया वह उसी दिन शाम को रवाना हो रहे थे। उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा, 'ठाकुर तेरे से बात करनी है। और उसके बाद वह चुप हो गए। उनसे कुछ बोला नहीं जा रहा था। मुझे लग गया कि कुछ तो गड़बड़ है। तब उन्होंने मुझसे कहा कि ठाकुर पांच मिनट में कॉल करना। मैंने पांच मिनट इंतजार किया और तुरंत कॉल किया। मैंने उनसे तुरंत पूछा कि चिंटू सब ठीक है न? लेकिन वह फिर से कुछ बोल नहीं पा रहे थे। उन्होंने आगे कहा, ठाकुऱ अच्छी खबर नहीं है। मुझे कैंसर हो गया है। मैं आज शाम को ही न्यूयार्क इलाज के लिए रवाना हो रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rishi kapoor
- फोटो : अमर उजाला
राज बंसल ने आगे बताया कि जब ऋषि अस्पताल में भर्ती हुए उससे दो दिन पहले ही उनकी बात हुई थी। वह बंगले से फ्लैट में शिफ्ट हो चुके थे। उनकी जब ऋषि कपूर से फोन पर बात हुई तब वह फ्लैट के बाहर टहल रहे थे। राज ने उन्हें अंदर जाने की हिदायत भी दी थी जिसके जवाब में ऋषि कपूर ने कहा था कि बंगले में थोड़ा काम चल रहा है इस वजह से फ्लैट में शिफ्ट हुए हैं और थोड़ी ताजी हवा लेने के लिए बाहर निकले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : social media
गौरतलब है कि दोनों की दोस्ती करीब तीन दशक पुरानी है। दोनों को पहली बार यश चोपड़ा ने एक फिल्म के सेट पर मिलवाया था। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहराती गई। दोनों एक दूसरे के पारिवारिक समारोह में भी आने जाने लगे। दोनों ही अपनी जिंदगी के बड़े मसलों पर एक दूसरे से सलाह मशवरा भी करते थे। जहां राज, ऋषि कपूर को बड़े भाई की तरह मानते थे तो वहीं ऋषि प्यार से उन्हें ठाकुर कह कर बुलाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।