{"_id":"5fed5293c0cabb54b357fa10","slug":"bobby-deol-wife-tanya-deol-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की मालकिन हैं बॉबी देओल की पत्नी तान्या, खूबसूरती में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों की मालकिन हैं बॉबी देओल की पत्नी तान्या, खूबसूरती में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज आश्रम से खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। सीरीज में उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। बॉबी देओल का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने लंबे समय बाद सलमान खान की फिल्म रेस 3 से वापसी की थी। उसके बाद से वह एक के बाद एक प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल के करियर के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी और पत्नी तान्या देओल के बारे में कम ही बात करते हैं तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास बातें।
तान्या अक्सर बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट में नजर आती हैं। वह भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। यहां तक कि वह बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं। तान्या एक बिजनेस वुमेन हैं और उनका फर्नीचर के अलावा होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। तान्या के शोरूम का नाम 'द गुड अर्थ' है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे उनके क्लाइंट हैं।
तान्या एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी हैं। उनके पिता देवेंद्र अहूजा 20th Century Finance Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। जब बॉबी देओल फिल्मों से दूर थे और डिप्रेशन में थे तब तान्या ही उन्हें फाइनेंशियली सपोर्ट करती थीं। अपने बिजनेस के जरिए तान्या करोड़ों में कमाती हैं। इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ साथ वह कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं।
साल 1996 में बॉबी और तान्या की शादी हुई। कपल के दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं। तान्या और बॉबी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात पार्टी के दौरान हुई थी। बॉबी एक दिन मुंबई के एक इटैलियन रेस्त्रां में बैठे थे। जहां उन्होंने तान्या को देखा था। तान्या से बात करने के लिए बॉबी को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। धीरे-धीरे तान्या और बॉबी में बात शुरू हुई और कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती हो गई।
जब बॉबी देओल ने तान्या को प्रपोज किया तो वह उसी होटल में ले गए जहां उन्हें पहली नजर का प्यार हुआ था। तान्या ने शादी के लिए हां कह दी और दोनों के परिवारवाले भी इस शादी के लिए राजी थे। साल 1996 में दोनों ने सात फेरे लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।