सनी देओल ने 1983 में फिल्म 'बेताब' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'घायल', 'दामिनी', 'गदर- एक प्रेम कथा', 'चालबाज', 'नरसिम्हा', 'विश्वात्मा', 'जीत', 'घातक' जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। बेशक अब वह कम फिल्में करते हों लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है।
Sunny Deol Birthday: बॉबी देओल ने बहनों के साथ तस्वीर साझा कर सनी देओल को किया बर्थडे विश, बोले- भैया आप मेरी दुनिया हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर साझा करते हुए बॉबी ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे भैया, आप मेरी दुनिया हो।' इस तस्वीर में अजीता व विजेता देओल भी दिखाई दे रही हैं। बता दें धर्मेंद्र के छह बच्चे हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं।
सनी और बॉबी ने फिल्मों में तो अपने पिता की तरह ही काफी नाम कमाया, लेकिन धर्मेद्र की दोनों बेटियां विजेता और अजेता देओल हमेशा ही ग्लैमर से दूर रहीं ठीक अपनी मां प्रकाश कौर की तरह। धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी से शादी करने से पहले प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे है। हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की दो बेटियां हैं, जिनका नाम एशा और अहाना है।
धर्मेंद्र बॉलीवुड के संभवत: ऐसे पहले स्टार हैं जिनके दो अलग-अलग परिवार हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह दोनों के ही करीब हैं। सनी भी अपनी मां प्रकाश कौर से खूब प्यार करते हैं। वे अभी भी अपनी मां के साथ ही रहते हैं।
सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे। सनी देओल का कहना है कि मेरे करियर का सबसे मुश्किल दौर 'गदर' के बाद शुरू हुआ। फिल्म इतनी बड़ी हिट थी कि मुश्किलें आ गई। फिल्म के बाद मुझे लेकर लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ गईं, लोग मुझे पाकिस्तान का दुश्मन मानने लगे थे। मगर मैंने उन चुनौतियों को भी पार किया। 1990 में आई फिल्म 'घायल' से सनी को काफी लोकप्रियता और पहचान मिली। दामिनी, गदर, हीरो, अपने उनकी प्रमुख फिल्में हैं।