फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मांसाहार से परहेज कर इस पहलवान ने गाड़े झंडे, अब दिखेंगे फिल्म मरजावां में

Fri, 15 Nov 2019 07:02 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 15 Nov 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
bodybuilder varinder singh ghuman will seen in sidharth malhotra film marjaavaan
Varinder Singh Ghuman - फोटो : Social Media

पांच साल पहले फिल्म 'रोर - द टाइगर्स ऑफ सुंदरबन्स' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले मशहूर पहलवान वरिंदर सिंह घुमान इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म मरजावां में भी दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख व तारा सुतारिया स्टारर 'मरजावां' में अपने किरदार को लेकर वरिंदार खासे उत्साहित हैं। 

bodybuilder varinder singh ghuman will seen in sidharth malhotra film marjaavaan
Varinder Singh Ghuman - फोटो : Social Media

इस बारे में पूछने पर वह कहते हैं, "फिलहाल में बस इतना कह सकता हूं कि इस किरदार का ताल्लुक मेरे शरीर से है। अभी इससे ज्यादा कुछ भी बोलना, इस रोल का मजा किरकिरा कर देगा।"

bodybuilder varinder singh ghuman will seen in sidharth malhotra film marjaavaan
Varinder Singh Ghuman - फोटो : Social Media

वरिंदर ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया कॉन्टेस्ट में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्हें दुनिया का पहला शाकाहारी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग से प्रोफेशन कार्ड हासिल करने वाला पहला भारतीय बॉडी बिल्डर माना जाता है। वरिंदर बताते हैं कि एक्टिंग उनके लिए महज एक संयोग रहा। वह कहते हैं, "मैंने एक्टिंग के बारे में कभी भी प्रोफेशन की तरह नहीं सोचा था, मगर पहले 'रोर' और अब 'मरजावां' में काम करने के बाद मैं इस सफर का पूरा मजा ले रहा हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
bodybuilder varinder singh ghuman will seen in sidharth malhotra film marjaavaan
Varinder Singh Ghuman - फोटो : Social Media

वरिंदर को एक्टिंग से बेहद प्यार है, मगर फिटनेस उनकी जिंदगी का मुख्य ध्येय है। वह जोर देकर कहते हैं, "मुझे खुशी होगी अगर मैं युवाओं को मानसिक और शारीरिक फिटनेस को लेकर जागृत कर पाऊं और उन्हें इनकी अहमियत के बारे में कुछ बता पाऊं। स्वास्थ्य कारणों से आजकल कई लोग शाकाहारी बन रहे हैं। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि लोग शाकाहारी रहकर भी रेस्लिंग और बॉडी बिल्डिंग कर सकते हैं।"

ऋतिक रोशन की 'वॉर' बनी 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, टॉप 5 में शामिल हैं ये चार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed