फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bold Films: हद से ज्यादा बोल्ड दृश्यों की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज न हो सकीं ये फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद

Wed, 14 Dec 2022 12:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 14 Dec 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bold film which never release but available on OTT unfreedom fire garbage panch loeb to Angry Indian Goddesses
गारबेज और लोएव - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जहां एक तरफ फिल्म मेकर्स को नई क्रिएटिव फ्रीडम दी है तो वहीं दूसरी तरफ यहा कंटेंट में सेंसर के नहीं होने के कारण बोल्डनेस की भरमार है। यही वजह है कि ओटीटी कंटेंट में बोल्ड सीन की कोई सीमा नहीं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहें है जो अपने बोल्ड कंटेंट और बोल्ड सीन्स के कारण खूब चर्चित रहीं। इनमें बोल्ड दृश्यों की इतनी भरमार है कि ये सिनेमाघरों में रिलीज न हो सकीं। आइए पढ़िए इस रिपोर्ट में...  

Bold film which never release but available on OTT unfreedom fire garbage panch loeb to Angry Indian Goddesses
अनफ्रीडम - फोटो : सोशल मीडिया

अनफ्रीडम
लिस्ट में सबसे पहला नाम 'अनफ्रीडम' का है। बता दें कि 'अनफ्रीडम' की थिएटर रिलीज पर भारत में बैन लगा दिया गया था। हालांकि बाद में इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं। इस फिल्म में समलैंगिक संबंधों को दिखाया गया है और हकीकत पेश करने के लिए कई बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं। ऐसे में इस सीरीज को देखते वक्त प्राइवेसी का खास ख्याल रखें।

यह भी पढ़ें:  'आशिकी 3' से दीपिका बाहर और नोरा के आरोपों पर जैकलीन के वकील का पलटवार, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Bold film which never release but available on OTT unfreedom fire garbage panch loeb to Angry Indian Goddesses
फायर - फोटो : सोशल मीडिया

फायर
लिस्ट में दूसरी फिल्म का नाम 'फायर' है। इस फिल्म के साथ भी यही कहानी है। यह समलैंगिकता पर बनाई गई है, जिसे सबसे पहली और सबसे बोल्ड फिल्मों में गिना जाता है। बता दें कि ये फिल्म साल 1996 में बनाई गई थी। अभिनेत्री नंदिता दास और शबाना आजमी के कुछ सीन्स इसमें उस समय के हिसाब से बहुत बोल्ड थे। फिल्म में दो महिलाओं की कहानी दर्शाई गई है जो अपने पति से धोखा खाने के बाद एक दूसरे का सहारा बन जाती है और कहानी इन दोनों के इर्द गिर्द घूमती रहती है। इस फिल्म को भारत में बैन कर दिया गया था। आप इस फिल्म को यूट्यूब और कुछ अन्य ऑनलाइन वेब साइट्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: डेटिंग की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर नजर आए आदित्य-अनन्या, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल देखने हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Bold film which never release but available on OTT unfreedom fire garbage panch loeb to Angry Indian Goddesses
लोएव - फोटो : सोशल मीडिया

लोएव
लिस्ट में तीसरी फिल्म का नाम है 'लोएव'। इस फिल्म में दो लड़कों की लव स्टोरी दिखाई गई है समलैंगिक रिलेशन को फिल्मी पर्दे पर उकेरने के लिए फिल्म मेकर ने काफी बोल्ड सीन शूट किए गए थे। बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। हालांकि ये फैमिली वॉच बिल्कुल भी नहीं हैं ऐसे में प्ले करने से पहले काफी सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड को कमल हासन ने दी बड़ी सलाह, कहा- अंग्रेजी से पहले बंगाली और हिंदी फिल्में देखें

विज्ञापन
Bold film which never release but available on OTT unfreedom fire garbage panch loeb to Angry Indian Goddesses
पांच - फोटो : सोशल मीडिया

पांच
अनुराग कश्यप की पहली फिल्म 'पांच' साल 2003 में बनी थी। बता दें कि यह फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म में 5 दोस्तों के सिंगर बनने के स्ट्रगल को दर्शाया गया है। आप इस फिल्म को मुबी ऐप पर जा कर देख सकते है। इस फिल्म में के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्या, जॉय फर्नाडिस और तेजस्विनी कोल्हापुरे जैसे मशहूर सितारों ने अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें:  मुंबई की एक अदालत ने जावेद अख्तर को भेजा नोटिस, दो महीने बाद इस मामले में होगी सुनवाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed