फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के इन कलाकारों को भारी पड़ गई एक गलती, बर्बाद हो गया अच्छा खासा करियर

Tue, 21 Feb 2023 06:34 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Actress Who ruined Their Career By one mistake Mandakini Mamta kulkarni Shakti Kapoor Vivek
Bollywood actors - फोटो : अमर उजाला

जिंदगी में कई बार आपकी छोटी सी गलती काफी भर पड़ सकती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है बॉलीवुड के वे कलाकार, जिन्होंने फिल्म जगत में जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत की थी, लेकिन एक गलती के कारण उनका पूरा करियर बर्बाद हो गया। आइये जानते हैं उन कलाकारों के बारे में, जिन्होंने अपनी एक गलती के चलते बॉलीवुड में बेहतरीन मौके गंवा दिए।

Bollywood Actor Actress Who ruined Their Career By one mistake Mandakini Mamta kulkarni Shakti Kapoor Vivek
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदाकिनी
अभिनेत्री मंदाकिनी अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं। शुरुआत में करियर बनाने के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिल्म राम तेरी गंगा मैली से उनका करियर परवान चढ़ने लगा। इसके बाद अन्य लोगों और निर्देशकों ने भी उन्हें नोटिस किया। मंदाकिनी का करियर बॉलीवुड में अच्छा चल रहा था, लेकिन उनका नाम अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा गया। मंदाकिनी के करियर पर इसका गहरा असर पड़ा। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। दरअसल, दोनों को साल 1994 के दौरान दुबई के एक क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। ये तस्वीरें आग की तरह फैल गई थीं। मुंबई बम धमाकों में दाऊद इब्राहिम का नाम आने पर मंदाकिनी से पूछताछ भी की गई थी। इस घटना के बाद साल 1996 में मंदाकिनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। 

Bollywood: भारी भरकम बजट वाली फिल्मों से बेहतर हैं ये शॉर्ट मूवीज, गंभीर मुद्दों पर फोकस कर बटोरी वाहवाही

Bollywood Actor Actress Who ruined Their Career By one mistake Mandakini Mamta kulkarni Shakti Kapoor Vivek
ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी एक वक्त पर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री थीं। यहां तक कि अभिनेत्री ने बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकारों जैसे सलमान और अक्षय के साथ भी काम किया। महज एक भूल उनका पूरा करियर ले डूबी। दरअसल, ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा था। इसके अलावा उनका नाम ड्रग सप्लाई में भी आया था। इसमें उन्हें विजय गोस्वामी के साथ जोड़ा गया, जिसके बाद बॉलीवुड में उनका करियर समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Actress Who ruined Their Career By one mistake Mandakini Mamta kulkarni Shakti Kapoor Vivek
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबरॉय ने साल 2002 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्हें रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी में पहला मौका मिला। इसके बाद साल 2003 में फिल्म क्यों हो गया न में उनकी मुलाकात अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। इसी बीच विवेक का कहना था कि ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड यानी सलमान खान ने उन्हें काफी परेशान किया। विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, इस पूरे विवाद का असर विवेक ओबरॉय के करियर पर पड़ा। विवेक ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड के लोगों ने उन्हें काम देने से इनकार कर दिया था। 

#Askkangana: उद्धव ठाकरे और संजय राउत को कंगना ने दिया जवाब, बताया राजनीति में कब करेंगी एंट्री

विज्ञापन
Bollywood Actor Actress Who ruined Their Career By one mistake Mandakini Mamta kulkarni Shakti Kapoor Vivek
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति कपूर

शक्ति कपूर बॉलीवुड में ज्यादातर विलेन की भूमिका में नजर आए। वह साल 2005 के दौरान एक स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे। दरअसल, एक लड़की ने अभिनेता से फिल्म में काम दिलाने की बात की थी, जिसके बदले में शक्ति कपूर उससे सेक्सुअल फेवर मांगते नजर आए थे। इस घटना के बाद शक्ति कपूर के करियर पर बड़ा दाग लग गया, जिसे वह आज तक मिटा नहीं पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed