{"_id":"625ecff7e42182368b7b2160","slug":"bollywood-actor-ajay-devgn-announced-his-upcoming-movie-bhola-on-twitter-tabu-will-also-play-important-role-in-this-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: फिल्म 'रनवे 34' के बाद 'भोला' में दिखेंगे अजय देवगन, सोशल मीडिया पर किया एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: फिल्म 'रनवे 34' के बाद 'भोला' में दिखेंगे अजय देवगन, सोशल मीडिया पर किया एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन जल्द ही रनवे 34 में नजर आने वाले हैं, लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान कर दिया है। अजय की नई फिल्म का नाम भोला है। यह तमिल भाषा में बनी फिल्म कैथी की रीमेक होगी। फिल्म के नाम के साथ एक्टर ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अजय की यह फिल्म अगले साल 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending Videos
2 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों फिल्म दे दे प्यार दे में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। अजय की यह अपकमिंग फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में तब्बू का किरदार एक पुलिस अफसर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में तब्बू जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा कर रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र शर्मा अजय देवगन के कजिन हैं। इससे पहले वह कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इस फिल्म से वह डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
4 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय जल्द की फिल्म रनवे 34 सिनेमाघरों में 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर लोगों में बज क्रिएट हो चुका है। फिल्म में अजय के अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने ही किया है। इसके बाद अजय देवगन फिल्म मैदान में दिखने वाले हैं। बतौर लीड एक्टर उनकी आखिरी फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।