{"_id":"5e10438f8ebc3e880f0049f6","slug":"bollywood-actor-ajay-devgn-said-akshay-kumar-sooryavanshi-has-hint-for-singham-3-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय- कटरीना की 'सूर्यवंशी' में छिपा है 'सिंघम 3' का राज, अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय- कटरीना की 'सूर्यवंशी' में छिपा है 'सिंघम 3' का राज, अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय, कटरीना, अजय
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन में व्यस्त अजय देवगन ने 'सिंघम 3' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अजय ने बताया है कि वह इस फिल्म को लेकर जरूर आएंगे। हालांकि 'तानाजी...' के बाद वह गोलमाल के पांचवे पार्ट पर काम शुरू करेंगे। जिसके बाद हो सकता है कि वह 'सिंघम 3' पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने कहा, 'जब आप 'सूर्यवंशी' देखेंगे तो आपको अपना जवाब मिल जाएगा। 'सिंघम 3' का जवाब फिल्म में ही छुपा हुआ है।
2 of 4
सिंघम 3
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जानकारी के अनुसार 'गोलमाल 5' की इस साल शूटिंग शुरू होगी और यह फिल्म अगले साल नवंबर महीने के इर्द-गिर्द रिलीज हो सकती है। रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस अफसर के किरदार में हैं। वहीं फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे।
3 of 4
Sooryavanshi
- फोटो : social media
माना जा रहा है कि फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। बीते दिनों 'सिंबा' के एक वर्ष पूरा होने पर रोहित ने अक्षय-अजय-रणवीर की तिकड़ी का एक लुक साझा किया था, जिसमें तीनों हाथों में बंदूक थामे दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की यह चौथी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
10 जनवरी को रिलीज हो रही अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' की बात करें तो यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के भरोसेमंद सेनापति और मराठा सरदार 'तानाजी मालुसरे' के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अजय के अलावा काजोल और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 3डी में रिलीज हो रही है। मेकर्स का दावा है कि यह हिंदी फिल्म जगत की सर्वश्रेष्ठ 3डी फिल्म बनने का दम रखती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।