फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया श्रीदेवी की मौत का असली कारण, सारे दावे निकले झूठे, आखिरी वक्त में चेहरे से बह रहा था खून

Sat, 04 Jan 2020 01:31 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 04 Jan 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
sridevi death reason was revealed Her mysterious death had left Many questions unanswered
sridevi

दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की बाथटब में डूबकर हुई मौत के रहस्य से अभी एक और पर्दा उठा है। अभिनेत्री के नाम पर उनकी एक जीवनी 'श्रीदेवी : द एटर्नल गॉडेस' लिखने वाले लेखक सत्यार्थ नायक ने खुलासा किया है कि श्रीदेवी को लो ब्लड प्रेशर में अक्सर बेहोश हो जाने की बीमारी थी। इस पर उन्होंने श्रीदेवी के करीबी कई लोगों के वक्तव्य भी शामिल किए।

sridevi death reason was revealed Her mysterious death had left Many questions unanswered
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

एक अंग्रेजी अखबार के साथ हुई बातचीत में नायक कहते हैं, 'मैं पंकज पाराशर (जिन्होंने फिल्म चालबाज में श्रीदेवी को निर्देशित किया था) और नागार्जुन से मिला। उन दोनों ने ही मुझे इस बारे में बताया कि उन्हें रक्तचाप की समस्या थी। जब वह इन दोनों के साथ काम कर रही थीं तब वह कई बार बाथरूम में बेहोश हो गई थी। फिर मैंने इस मामले में श्रीदेवीजी की भतीजी माहेश्वरी से मुलाकात की।

sridevi death reason was revealed Her mysterious death had left Many questions unanswered
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने भी मुझसे यही कहा कि उन्होंने श्रीजी को बाथरूम के फर्श पर गिरा हुआ पाया था और उनके चेहरे से खून बह रहा था। बोनी सर ने भी मुझे बताया कि एक दिन ऐसे ही चलते हुए श्रीजी अचानक से गिर गईं। जैसा कि मैंने कहा, वह निम्न रक्तचाप से जूझ रही थी।' इससे पहले केरल के एक DGP ने कहा था कि श्रीदेवी की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। 24 फरवरी, 2018 को देश की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत की चौंकाने वाली खबर ने देश चौंका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi death reason was revealed Her mysterious death had left Many questions unanswered
sridevi unseen pictures

खबरों के मुताबिक श्रीदेवी को दुबई में उनके होटल के कमरे के बाथटब में उनके पति बोनी कपूर ने बेहोशी की हालत में पाया था। मृत्यु प्रमाण पत्र में कहा गया है कि मौत 'दुर्घटनावश डूबने' के कारण हुई। इसके बाद उनकी रहस्यमयी मौत को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। लेखक द्वारा इस रहस्य से पर्दा उठाने के साथ ही उन सभी अटकलों पर विराम लग गया।

विज्ञापन
sridevi death reason was revealed Her mysterious death had left Many questions unanswered
sridevi

54 वर्ष की श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई थी। फिल्म 'चांदनी' में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको हैरान करने वाली एक्ट्रेस की मौत से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था। जाह्नवी और बोनी कपूर कई इंटरव्यू में यह बात जाहिर कर चुके हैं कि वह अब तक श्रीदेवी को खोने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed