फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री होने के बावजूद आम हाउस वाइफ की जिंदगी जीती हैं दीपिका, रणवीर के पर्स से चुराती हैं पैसे

Sat, 04 Jan 2020 01:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Chhapaak actress Deepika Padukone reveals she live normal house wife with actor Ranveer Singh
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media

बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका जल्द फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका अदा कर रही हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची। यहां दीपिका ने अपनी फिल्म के अलावा निजी जिंदगी पर ढेर सारी बाते कीं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दीपिका ने शो में न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की।

Chhapaak actress Deepika Padukone reveals she live normal house wife with actor Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

द कपिल शर्मा शो में दीपिका पादुकोण ने कपिल शर्मा के साथ काफी मस्ती की। इसके साथ ही कपिल ने दीपिका से उनकी शादीशुदा जिंदगी पर ढेर सारी बाते कीं। शो में कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि क्या वह एक आम हाउस वाइफ की तरह अपने घर के सारे काम करती हैं ? कपिल की इस बात का दीपिका पादुकोण ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। जिसके बाद शो में मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

Chhapaak actress Deepika Padukone reveals she live normal house wife with actor Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण ने जवाब देते हुए कहा कि, " हां, मैं रोज दूध खरीदती हूं और रोजाना, साप्ताहिक और महीने भर के सामान की लिस्ट भी बनाती हूं।" कपिल शर्मा ने उनसे आगे पूछा कि क्या वह अपने पति रणवीर सिंह के पर्स से पैसे निकालती हैं ? कपिल की इस बात का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, "हां मैं एक आम हाउस वाइफ की तरह ही हूं और उनके पर्स से बिना बताए पैसे भी निकाल लेती हूं।" दीपिका पादुकोण के इन सभी खुलासों की काफी चर्चा हो रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

my all time favorite @deepikapadukone 😍 @meghnagulzar n team #chappak in #thekapilsharmashow this #weekend #TKSSweekend #tkss #comedy #fun #laughter #bollywood #movies #tv #tvshows #family #masti only on @sonytvofficial 🤗🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak actress Deepika Padukone reveals she live normal house wife with actor Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण छपाक फिल्म की निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म छपाक में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। दीपिका की छपाक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती है। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ। जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

विज्ञापन
Chhapaak actress Deepika Padukone reveals she live normal house wife with actor Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर दीपिका ने खुलासा किया कि इस फिल्म का नाम पहले छपाक नहीं बल्कि गंधक रखा गया था। उन्होंने कहा कि पहले फिल्म का नाम 'गंधक' था लेकिन उसके बाद मेघना से बातचीत कर फिल्म का नाम बदलकर 'छपाक' रख दिया गया। दीपिका ने बताया, 'एक बार मेघना जी ने मुझे फोन किया और फिल्म का नाम बदलने की बात की। मैंने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म का ऐसा नाम रखना चाहती हैं जो एक गाने में भी इस्तेमाल हो सके। यह ऐसा गाना हो जो फिल्म की आत्मा हो। मैं मेघना जी के इस सुझाव से पूरी तरह से प्रभावित नहीं थी लेकिन मैंने उनसे कहा ठीक है आप फिल्म की निर्देशक हैं आप तय करिए। मैं उनकी सोच के अनुसार ही चलना चाहती थी। आज मैं समझ पा रही हूं कि उन्होंने यह टाइटल क्यों रखा।'

पढ़ें: दीपिका ने छपाक को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों बनाई ये फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed