आज वैलेंटाइन डे भी है और पुलवामा के शहीदों की बरसी भी। तीन साल पहले 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इस मौके पर देशभर के लिए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है।
3 years of Phulwama Attack: पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि, कही दिल छूने वाली बात
अक्षय ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता ने आज के दिन भारतीय सैनिकों की शहादत को याद किया है। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, "पुलवामा में आज के दिन अपनी जान गंवाने वाले हमारे सभी बहादुर सैनिकों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। हम उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।"
My heartfelt tribute to all our brave soldiers who lost their lives on this day in Pulwama. We will always remain indebted to them and their families for their supreme sacrifice 🙏🏻 #PulwamaAttack
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 14, 2022
हमले के जवाब में एयरस्ट्राइक
14 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान समर्थित 'जैश-ए-मोहम्मद' आत्मघाती हमलावर ने जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के 2,500 जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया।
अक्षय की आने वाली फिल्में
अभिनेता के काम की बात करें तो अक्षय कुमार के पास रक्षा बंधन, गोरखा, ओएमजी 2, रामा सेतु, बच्चन पांडे, बड़े मियां छोटे मियां और पृथ्वीराज शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा गया था।