फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Who is Regina Cassandra: कौन हैं रेजिना कैसेंड्रा, जिन्होंने 'रॉकेट ब्वॉयज' में निभाया है महान नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का किरदार?

Mon, 14 Feb 2022 03:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 14 Feb 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
Who is Actress Regina Cassandra? Plays Vikram Sarabhai Wife Mrinalini Sarabhai in Rocket Boys News in Hindi
Regina Cassandra - फोटो : Instagram

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हुई 'रॉकेट ब्वॉयज' की कहानी डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। ये वो लोग थे जिन्होंने भारत के लिए संपन्न, स्वाभिमानी और सशक्त भविष्य के सपने देखे। देशभर में 'रॉकेट ब्वॉयज' को खूब पसंद किया जा रहा है। सीरीज की कहानी, प्रस्तुति, निर्देशन, फिल्मांकन हर स्तर पर बहुत मेहनत की गई है। 'रॉकेट ब्वॉयज' में इश्वाक सिंह ने विक्रम सारा भाई का किरदार निभाया है और जिम सर्भ ने होमी जहांगीर भाभा का। महान नृत्यांगना और साराभाई की पत्नी मृणालिनी स्वामीनाथन के किरदार में रेजिना कैसेंड्रा भी खूब जंचती हैं। आइए जानते हैं रेजिना कैसेंड्रा के बारे में...

Who is Actress Regina Cassandra? Plays Vikram Sarabhai Wife Mrinalini Sarabhai in Rocket Boys News in Hindi
मृणालिनी साराभाई - फोटो : सोशल मीडिया

जानिए मृणालिनी स्वामीनाथन के बारे में...
मृणालिनी स्वामीनाथन जानी मानी शास्त्रीय नृत्यांगना रही हैं। मृणालिनी का बचपन स्विट्जरलैंड में बीता। भारत लौटकर उन्होंने प्रसिद्ध नृत्यांगना मीनाक्षी सुंदरम पिल्लई से भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली। 1942 में उनकी शादी विक्रम साराभाई यानी 'फादर ऑफ इंडिया स्पेस प्रोग्राम' से हुई। उन्होंने 18 हजार से अधिक छात्रों को भरतनाट्यम और कथकली में प्रशिक्षण दिया था। डांस में मृणालिनी साराभाई के योगदान को देखते हुए उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा गया। एक तरफ मृणालिनी संगीत की दुनिया में नाम कमा रही थीं वहीं विक्रम साराभाई देश के लिए समर्पित रहे। मृणालिनी के लिए विक्रम साराभाई की पत्नी होना उनके परिचय में बहुत नीचे आता है। 'रॉकेट ब्वॉयज' में रेजिना कैसेंड्रा ने ही इस प्रसिद्ध नृत्यांगना का किरदार अदा किया है। 

Who is Actress Regina Cassandra? Plays Vikram Sarabhai Wife Mrinalini Sarabhai in Rocket Boys News in Hindi
Regina Cassandra - फोटो : Instagram

कौन हैं रेजिना कैसेंड्रा ?
रेजिना कैसेंड्रा दक्षिण भारत की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने क्रिश्चियन कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक किया है। रेजिना जब 9 साल की थी तब उन्होंने बच्चों के चैनल में बतौर एंकर काम किया था। 16 साल की उम्र में ही रेजिना को तमिल फिल्म Kanda Naal Mudhal में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म Siva Manasulo Sruthi (2012) में अभिनय किया। इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का SIIMA अवॉर्ड मिला। रेजिना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Actress Regina Cassandra? Plays Vikram Sarabhai Wife Mrinalini Sarabhai in Rocket Boys News in Hindi
Regina Cassandra - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में सोनम कपूर के साथ किया काम
साउथ इंडस्ट्री की 25 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद रेजिना कैसेंड्रा ने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उन्होंने लेस्बियन का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें कंगना रणौत की फिल्म थलाइवी में भी देखा गया था। कैसेंड्रा ने रॉकेट बॉयज सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया है। रेजिना तेलुगु फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं।

विज्ञापन
Who is Actress Regina Cassandra? Plays Vikram Sarabhai Wife Mrinalini Sarabhai in Rocket Boys News in Hindi
Regina Cassandra - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकेट बॉयज में अभिनय की हो रही तारीफ
रेजिना कैसेंड्रा ने 'रॉकेट ब्वॉयज' में बेहद शानदार अभिनय किया है। महान शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी के रोल में वे बेहद फिट बैठी हैं। इसके लिए उन्होंने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है। सीरीज में कई जगह उनका किरदार आंखों से अभिनय करता दिखाई देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed