फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashutosh Rana Birthday Special: जब आशुतोष राणा को बेइज्जत करके फिल्म के सेट से कर दिया गया था बाहर

Wed, 10 Nov 2021 08:14 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 10 Nov 2021 08:14 AM IST
Bollywood Actor Ashutosh Rana Birthday:When Ashutosh Rana was insulted and thrown out of the set of the film
आशुतोष राणा - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्म में वह अपने किरदार से खौफ पैदा कर चुके हैं। आज वह अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशुतोष का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक छोटे से गांव गदरवारा में हुआ था। वह बचपन में अपने गांव में घूमकर नाटक किया करते थे। यहां तक कि गांव में होने वाली रामलीला में रावण का किरदार निभाया करते थे। लेकिन मुंबई का सफर उनके लिए आसान नहीं था। जब उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई तो उन्होंने गुस्से में उन्हें सेट से बाहर निकाल दिया। जानिए आशुतोष राणा के जन्मदिन पर उनसे जुड़े इस मजेदार किस्से के बारे में।

Bollywood Actor Ashutosh Rana Birthday:When Ashutosh Rana was insulted and thrown out of the set of the film
आशुतोष राणा - फोटो : Social Media

गुरु के कहने पर गए एनएसडी
आशुतोष राणा एलएलबी की पढ़ाई के बाद वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन उनके गुरु ने उन्हें एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सलाह दी। वह दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के 1994 बैच में एडमिशन ले लिया। एनएसडी से अभिनय प्रशिक्षण लेने के बाद आशुतोष को एनएसडी में ही नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने फिल्म जगत में एंट्री को चुना।

Bollywood Actor Ashutosh Rana Birthday:When Ashutosh Rana was insulted and thrown out of the set of the film
आशुतोष राणा - फोटो : फाइल

महेश भट्ट ने निकाल दिया सेट से बाहर
आशुतोष राणा को सबसे पहले महेश भट्ट से मिलने का मौका मिला था। उनसे मिलकर सबसे पहले उन्होंने महेश भट्ट के पैर छुए। इस बात से महेश भट्ट इतना गुस्सा हो गए कि आशुतोष को सेट से बाहर निकलवा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं वह सहायक निर्देशकों पर काफी नाराज हुए और कहा कि उन्होंने उन्हें फिल्म के सेट पर कैसे आने दिया। दरअसल, महेश भट्ट को पैर छूने वालों से नफरत थी। लेकिन इसके बावजूद जब भी आशुतोष को महेश भट्ट मिलते वह उनके पैर छूना नहीं भूलते थे। जिसके बाद एक दिन महेश ने उनसे पूछ ही लिया कि वह बार बार पैर क्यों छूते हैं। आशुतोष ने जवाब दिया कि, बड़ो के पैर छूना मेरे संस्कारों में है और मैं इसे छोड़ नहीं सकता। इसके बाद उन्होंने आशुतोष को गले से लगा लिया।

विज्ञापन
Bollywood Actor Ashutosh Rana Birthday:When Ashutosh Rana was insulted and thrown out of the set of the film
आशुतोष राणा

स्वाभिमान से हुई करियर की शुरुआत
महेश भट्ट ने खुश होकर आशतोष को टीवी धारावाहिक स्वाभिमान में काम करने का मौका दिया। जिसके बाद उन्हें फर्ज, साजिश, कभी कभी और वारिस  जैसे कई शो में देखा गया। आशतोष को फिल्म परदेसी रे से बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। लेकिन उन्हें उसली पहचान फिल्म दुश्मन से मिली। आशुतोष राणा ने दुश्मन विलेन का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Bollywood Actor Ashutosh Rana Birthday:When Ashutosh Rana was insulted and thrown out of the set of the film
आशुतोष राणा

रेणुका शहाणे से शादी
आशुतोष राणा ने अक्ट्रेस रेणुका शहाणे से शादी की है। रेणुका और आशुतोष की पहली मुलाकात फिल्म 'जयती' के दौरान हुई थी। लेकिन शूट खत्म होने के बाद दोनों में महीनों तक बात नहीं हुई। लेकिन साल 1998 अक्टूबर में आशुतोष ने रेणुका को फोन कर दिवाली की बधाई दी। जिससे के बाद दोनों एक दूसरे से लगातार बात करने लगे और एक दूसरे को दिल दे बैठे। आशुतोष के जिंदगी में आने से पहले रेणुका की एक शादी पहले ही टूट चुकी थी। अब दोनों के दो बच्चे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed