फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asif Basra Suicide: अभिनेता आसिफ बसरा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Thu, 12 Nov 2020 06:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Asif Basra Suicide News in Hindi: Bollywood Actor Asif Basra Committed Suicide By Hanging Himself
आसिफ बसरा - फोटो : फाइल फोटो

Asif Basra Death; बॉलीवुड के लिए साल 2020 काल के समान रहा है। एक के बाद एक कई सितारों ने इस साल इस दुनिया को अलविदा कहा है। अब हाल ही में खबर है कि अभिनेता आसिफ बसरा (Asif Basra Suicide) का निधन हो गया है। आसिफ ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है।


 

Asif Basra Suicide News in Hindi: Bollywood Actor Asif Basra Committed Suicide By Hanging Himself
आसिफ बसरा - फोटो : Instagram: @asifbasraactor

आसिफ (Asif Basra Suicide) ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक पुलिस जांच में सामने आया है कि आसिफ अपनी एक विदेशी महिला मित्र के साथ किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

Asif Basra Suicide News in Hindi: Bollywood Actor Asif Basra Committed Suicide By Hanging Himself
आसिफ बसरा - फोटो : Instagram: @asifbasraactor

बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर आसिफ (Asif Basra Suicide) अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। जिसके बाद उन्होंने घर वापस आकर अपने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली। फिलहाल प्रारंभित जांच में इस मामले को आत्महत्या का मामला ही करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asif Basra Suicide News in Hindi: Bollywood Actor Asif Basra Committed Suicide By Hanging Himself
आसिफ बसरा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पहुंच गई और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आसिफ डिप्रेशन का शिकार थे।
विज्ञापन
Asif Basra Suicide News in Hindi: Bollywood Actor Asif Basra Committed Suicide By Hanging Himself
आसिफ बसरा - फोटो : इंस्टाग्राम

आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं। उन्हें कई सारे टेलीविजन सीरियल्स, वेब सीरीज और फिल्मों में देखा गया है। आसिफ हिचकी, काय पो छे, पाताल लोक, होस्टेजेस, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में नजर आ चुके हैं।वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई मूवी में भी उन्होंने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed