बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों की मशहूर जोड़ियों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने एक्टर और डायेरक्टर की हिट जोड़ियों के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो हम आपको बताते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे निर्देशक और कलाकार हैं जिनकी जोड़ियां सुपरहिट मानी जाती हैं। जब भी ये जोड़ी एक साथ आती है, इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...
Bollywood: बड़े पर्दे पर सुपरहिट है इन अभिनेता-निर्देशक की जोड़ियां, अब तक दे चुकी हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या का है। सूरज और सलमान ने पहली बार फिल्म 'मैंने प्यार किया' में साथ काम किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।
Alia-Ranbir: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाएंगे बेटी राहा की फोटो, इस दिन होगा फैंस का इंतजार खत्म
सुपरस्टार अजय देवगन और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की जोड़ी अब तक सुपरहिट रही है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में अजय ने काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं। 'गोलमाल' सीरीज और 'सिंघम' जैसी जबरदस्त फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है।
Kartik Aaryan: 'फ्रेडी' के बाद अकेलेपन से घिर गए थे कार्तिक आर्यन, शूटिंग के बाद घंटों बैठे रहते थे अकेले
अपने फिल्मी करियर में रणवीर ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें सुपरस्टार बनाने में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा हाथ हैं। दोनों की जोड़ी ने गोलियों की रासलीला...रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
KAJOL EXCLUSIVE: ‘इश्क’ के 25 साल पूरे होने पर बोलीं काजोल, ‘इतनी शूटिंग की कि तीन चार पिक्चरें बन जातीं...’
शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती वर्षों पुरानी है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में दोनों एक साथ नजर भी आ चुके हैं। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में करण और शाहरुख ने पहली बार साथ काम किया था। बतौर निर्देशक करण जौहर की यह पहली फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा न कहना' और माई नेम इज खान जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया।
Bollywood Celebs: इन सितारों को रास नहीं आई चकाचौंध भरी दुनिया? फिल्मी करियर छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकल पड़े