सब्सक्राइब करें

गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 10 Jun 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Girish Karnad died PM Modi President Ramnath Kovind and celebrities tweet
girish karnad - फोटो : social media

सिनेमाजगत में 49 साल तक राज करने वाले एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) अब हमारे बीच नहीं रहे। गिरीश कर्नाड के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। गिरीश के निधन की खबर मिलते ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने एक्टर को सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

Trending Videos
Bollywood actor Girish Karnad died PM Modi President Ramnath Kovind and celebrities tweet
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : file photo

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा- 'लेखक, अभिनेता और भारतीय रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर गिरीश कर्नाड के देहावसान के बारे में जानकर दुख हुआ है। उनके जाने से हमारे सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों और उनकी कला के अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Girish Karnad died PM Modi President Ramnath Kovind and celebrities tweet
PM Modi - फोटो : twitter

राष्ट्रपति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया- 'गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके काम आने वाले वर्षों में लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।' 

 



 

Bollywood actor Girish Karnad died PM Modi President Ramnath Kovind and celebrities tweet
Sonam Kapoor and Shruti - फोटो : file photo

सोनम कपूर ने भी गिरीश कर्नाड को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। सोनम कपूर ने लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मुझे उनका काम बहुत पसंद था।' वहीं श्रुति हासन ने ट्वीट किया-  'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे गिरीश कर्नाड सर। आपका हास्य हमेशा याद किया जाएगा।' 


 

 

 

विज्ञापन
Bollywood actor Girish Karnad died PM Modi President Ramnath Kovind and celebrities tweet
Madhur Bhandarkar - फोटो : file photo

मधुर भंडारकर ने लिखा- 'गरीश कर्नाड के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वह हमेशा अपने काम की वजह से याद किए जाएंगे। वह थियेटर पर्सनालिटी, फिल्म एक्टर और डायरेक्टर थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त और फैंस के साथ हैं।' 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed