डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण का आरोप है। आज उन पर फैसला आने वाला है। राम रहीम सिर्फ एक बाबा नहीं बल्कि एक रॉक स्टार भी हैं। राम रहीम ने कई बॉलीवुड फिल्में बनाई हैं जिसमें उन्होंने खुद हीरो का रोल प्ले किया है।
जेट प्लेन से चलते हैं गुरमीत राम रहीम, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम एक्टर, प्रोड्यूसर, डांसर, सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। राम रहीम ने साल 2013 में फिल्म 'एमएसजीः द मैसेंजर ऑफ गॉड' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद साल 2014 में जब उनका म्यूजिक एल्बम आया तो वो रॉकस्टार बन गए।
पढ़ें- मिथुन की पहली पत्नी हेलेना के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बॉलीवुड छोड़ ये काम कर कमा रहीं पैसे
गुरमीत राम रहीम ने एक ही फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' में 43 किरदार निभाए थे। इसलिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। राम रहीम ने 'एमएसजी' की तीन सिरीज बनाई। साल 2017 में उनकी एक फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' भी बनाई थी।
पढ़ें- कपिल के बारे में पूछा तो सुनील ग्रोवर ने दिया ऐसा जवाब, जानें बिना आप रह नहीं पाएंगे
राम रहीम की फिल्में सिर्फ उनके फॉलोवर ही देखते हैं। राम रहीम के अनुयायी उनको भगवान की तरह पूजते हैं। राम रहीम का लाइफ स्टाइल भी कमाल का है। उन्हें रंग-बिरंगे कपड़े पहनना पसंद है।
इससे पहले वो सिर्फ सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना करते थे। बाद में उन्होंने रंग-बिरंगे ही नहीं चमकीले कपड़े और जूलरी पहनना भी शुरू कर दिया। कभी-कभी वो हाथों में गिटार लिए रॉकस्टार वाले लुक में नजर आ जाते हैं।