फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए मद्रास चले गए थे जितेंद्र और हेमा मालिनी, जानकारी मिलते ही धर्मेंद्र ने किया था ये काम

Tue, 07 Apr 2020 12:39 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 07 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor jeetendra Incident with Hema Malini and Dharmendra
हेमा के साथ जीतेंद्र और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र सात अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जितेंद्र ने लंबे अर्से पहले सिनेमा से ब्रेक ले लिया था और उसके बाद दोबारा पर्दे पर वापसी नहीं की। इस बारे में जितेंद्र ने कहा था कि उन्होंने एक लंबा वक्त स्टूडियोज में बिताया है लेकिन अब वो आराम करना चाहते हैं। इसके बाद से ही जितेंद्र एक्टिंग की दुनिया में नहीं लौटे हैं। वैसे जितेंद्र अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने डांस और कई किस्सों के लिए भी मशहूर थे। ऐसे में आज आपको बताते हैं जितेंद्र और हेमा मालिनी का एक किस्सा और इस किस्से में धर्मेंद्र भी शामिल हैं।

Bollywood Actor jeetendra Incident with Hema Malini and Dharmendra
Jeetendra, Hema Malini - फोटो : social media

दरअसल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी बड़े दिलचस्प अंदाज में हुई। याद दिला दें कि हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अलावा जितेंद्र और संजीव कुमार भी बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उस बीच ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि जितेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने का फैसला कर लिया और वो चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में हैं।

Bollywood Actor jeetendra Incident with Hema Malini and Dharmendra
Dharmendra and Hema

उस वक्त जितेंद्र का अपनी वर्तमान पत्नी शोभा के साथ भी रोमांस चल रहा था। ऐसे में चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) वाली बात का पता लगते ही धर्मेंद्र, शोभा को लेकर मद्रास पहुंच गए और वहां शोभा ने कथित तौर पर हंगामा मचा दिया जिससे जितेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई। बता दें कि बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की। इसके लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया क्योंकि वो पहले से शादीशुदा थे और हिंदू होने के नाते दूसरी शादी नहीं कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor jeetendra Incident with Hema Malini and Dharmendra
Jeetendra

बता दें कि कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में जितेंद्र ने ये भी बताया कि वो वापस एक्टिंग करने के मूड में नहीं है लेकिन अगर उनकी बेटी एकता कपूर ने कहा तो वो उस पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं 18-20 साल पहले तय किया था कि मैं वापस स्टूडियो में नहीं लौटूंगा, एक्टिंग नहीं करूंगा। मैंने अपने दौर में दिन में कई-कई घंटे सेट पर बिताए। मैं आराम की जिंदगी बसर करना चाहता था। लेकिन फिर मेरी बेटी और बेटा इसी क्षेत्र में आ गए। मेरी बेटी अगर कहेगी तो मैं जरूर अभिनय करूंगा, वर्ना मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।'

विज्ञापन
Bollywood Actor jeetendra Incident with Hema Malini and Dharmendra
Jeetendra

गौरतलब है कि जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। याद दिला दें कि जितेंद्र अपने अनोखे तरह डांस के लिए मशहूर थे। सफेद पैंट, सफेद शर्ट और सफेद जूते पहने हुए जितेंद्र का डांस स्टाइल 70 और 80 के दशक में खूब पसंद किया गया और उन्हें जंपिग जैक भी कहा जाता था। अपने करियर पर बात करते हुए जितेंद्र ने कहा था, 'मेरे करियर में कई बार उतार चढ़ाव आए। 80 का दौर मेरे करियर में कामयाबी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ था। जब मैंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन मुझे अपने पूरे सफर पर गर्व है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed