कार्तिक आर्यन अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। रोमांटिक ड्रामा 'सत्य प्रेम की कथा' के बाद वे जल्द ही 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वे इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रशिक्षण के साथ वे फिल्म की लगातार शूटिंग कर रहे हैं। एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान निर्देशक कबीर खान के साथ कार्तिक की यह पहली फिल्म भी है।
Kartik Aaryan: 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग से कार्तिक आर्यन लेंगे ब्रेक, यह है खास वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म की शूटिंग के बीच अभिनेता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच सुपरस्टार अपनी मां के जन्मदिन के लिए समय निकालेंगे, जो 15 जनवरी को पड़ता है। इसके लिए अभिनेता ने 'चंदू चैंपियन' के निर्देशक कबीर खान से उन्हें एक ब्रेक देने का अनुरोध किया है ताकि वे जन्मदिन पर पूरा दिन अपनी मां के साथ बिता सकें।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने हाथ की सर्जरी का किया खुलासा, अक्षय कुमार के साथ पोस्ट साझा कर दी जानकारी
कबीर खान द्वारा निर्देशित, 'चंदू चैंपियन' एक खिलाड़ी की असाधारण वास्तविक जीवन की कहानी और उसकी कभी हार न मानने की भावना पर आधारित है। कार्तिक चंदू का किरदार निभाएंगे।
इस स्पोर्ट्स ड्रामा के अलावा, कार्तिक के पास भूल भुलैया 3 और आशिकी 3 भी है। पिछले साल कार्तिक के जन्मदिन पर, करण जौहर ने घोषणा की थी कि उन्होंने अभिनेता को भारतीय सेना पर आधारित एक युद्ध ड्रामा फिल्म के लिए चुना है।
Crime Master Gogo: इस मूवी निर्देशक को बनना था क्राइम मास्टर गोगो, तकदीर ने यूं दिलाई शक्ति को अंदाज अपना अपना