बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता परेश रावल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों से वक्त निकालने के बाद वो समाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर हो जाते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा करते रहते हैं। हाल ही में परेश रावल ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा।
बिना नाम लिए प्रियंका गांधी पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- पोती ने दादी की नाक कटवा दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रियंका की एसपीजी और जेड प्लस सुरक्षा हटने के बाद से वे दिल्ली स्थिति लोधी रोड के बंगले में रहने के लिए योग्य नहीं है इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।
सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस विरोध कर रही है। कई बड़े नेताओं ने भाजपा सरकार पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ बड़े नेता मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी से सरकारी आवास न लिया जाए और उन्हें वहीं रहने दिया जाए।
अब इस मुद्दे पर परेश रावल ने बिना प्रियंका गांधी का नाम लिए उन पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मुफ्त के बंगले में रहकर पोती ने दादी की नाक कटवा दी।' परेश रावल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मुफ़्त के बंगले में रहेकर पोती ने दादी की नाक कटवा दी !
बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा का स्थायी पता अब 23/2 गोखले मार्ग, लखनऊ होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शीला कौल की इस कोठी को नए सिरे से सजाया-संवारा जा रहा है। कांग्रेसियों का कहना है कि यह प्रियंका से दिल्ली का सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस देने वाली भाजपा सरकार को माकूल जवाब भी है। हालांकि, लखनऊ आने पर प्रियंका पहले भी इस आवास का ठहरने के लिए इस्तेमाल करती रही हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी हुए ईरान के पूर्व राष्ट्रपति, भावुक ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात