अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने कई फिल्मों में दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर किया है। इनमें 'हेरा फेरी' और 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्में शीर्ष पर हैं। अब परेश रावल ने इन दोनों ही फिल्मों के सीक्वल आने की पुष्टि कर दी है। इस बात का एलान परेश रावल ने सोशल मीडिया पर किया है।
अक्षय कुमार के साथ फिर नजर आएंगे परेश रावल, इन दो सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल का किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल परेश रावल के एक फैन क्लब ने उनसे ट्विटर पर 'हेरा फेरी' और 'ओह माय गॉड' के सीक्वल को लेकर सवाल किया। इस पर परेश रावल ने फैन क्लब के उस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अगले मानसून से पहले 'हेरा फेरी' और 'ओह माय गॉड' का सीक्वल सामने आ जाएगा।' दर्शक लंबे समय से इन दोनों ही फिल्मों के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Hera pheri and OMG ... soon soon before the next monsoon ! https://t.co/JlvwLy1krX
गौरतलब है कि साल 2000 में 'हेरा फेरी' की पहली पार्ट और 2006 में इसकी दूसरी पार्ट रिलीज हुई थी। तब ही से दर्शक इसकी तीसरी पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी मुख्य किरदार में थे। वहीं 'ओह माय गॉड' साल 2012 में रिलीज हुई थी। जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल मुख्य रोल में थे। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी को अब तक करीब दो दर्जन फिल्मों में साथ देखा जा चुका है। पहली बार दोनों कलाकार 1993 में फिल्म 'दिल की बाजी' में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। 'हेरा फेरी' और 'ओह माय गॉड' के अलावा दोनों 'दे दना दन', 'वेलकम', 'भूल भुलैया', 'भागम भाग', 'दिवाने हुए पागल' और 'गरम मसाला' जैसी कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को अपनी अदाकारी से हंस-हंसा कर लोट-पोट कर चुके हैं।
पढ़ें: सलमान के जन्मदिन पर इस अभिनेत्री के घर बजेगी शहनाई, यहां जानिए उनके पांच मुख्य किरदार