सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: घर में होगी शो के पुराने विनर की एंट्री, घरवालों के साथ करेंगे ये खास काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Dec 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Season 8 Winner Gautam Gulati Will give message of fans to contestants in BB House
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media

बिग बॉस 13 सरप्राइज से भरपूर है। यहां हर दिन एक नया सरप्राइज इसके दर्शकों को मिलता। बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं। ना ही कोई इसका अंदाजा लगा सकता है। ये शो दर्शकों के अंदाजे से भी दस कदम आगे हैं। ऐसे में शो एक बार फिर से तैयार है अपने दर्शकों के लिए सरप्राइज के साथ। दर्शकों को बिग के घर में देखने को मिलेगा एक्स बिग बॉस विनर।

Trending Videos
Bigg Boss Season 8 Winner Gautam Gulati Will give message of fans to contestants in BB House
Gautam Gulati

शो के मेकर्स शो में ट्विस्ट लाने के लिए घर में भेजने वाले हैं बिग बॉस सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी को। इस बात का जानकारी खुद गौतम ने दी है। गौतम ने अपने आधिकारिक ट्विटर के जरिए फैन्स को बताया है कि वो बिग बॉस हाउस के अंदर जाने वाले हैं। गौतम ने ट्वीट में लिखा, 'बिग बॉस के घर में अभी जा रहा हूं, बताइये किसको क्या मैसेज देना है? जल्दी'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Season 8 Winner Gautam Gulati Will give message of fans to contestants in BB House
File Pic

इस पोस्ट के जरिए गौतम ने लोगों से सवाल पूछे हैं जो वो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट से पूछने वाले हैं। जिसे जो भी मैसेज अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को पहुंचाना हैं वो पहुंचा सकते हैं। गौतम के इस पोस्ट के बाद से ही लोगों ने अपने-अपने पसंदीदा घरवालों के लिए सवाल लिखना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने आसिम के लिए मैसेज लिखा, 'आसिम से कहना कि उन्हें कोई रोक नहीं सकता और उनके फैन्स हमेशा उनके साथ हैं।' वहीं एक यूजर ने सिद्दार्थ के लिए लिखा, 'सिद्धार्थ से कहिए वो सबसे बेहतर हैं। उन्होंने स्टारडम के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। वो बिग बॉस के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।'
 


 

Bigg Boss Season 8 Winner Gautam Gulati Will give message of fans to contestants in BB House
gautam gulati

देखा जाए तो गौतम की बिग बॉस हाउस में एंट्री काफी दिलचस्प होने वाली है। उनके आने से सभी घरवाले हैरान रह जाएंगे। हालांकि घरवाले खुश होंगे या नहीं ये कहना मुश्किल है। ये जरूर कह सकते हैं कि गौतम के जाने से शहनाज जरूर बेहद खुश होने वाली हैं। क्योंकि शहनाज पहले भी कह चुकी हैं कि बीते सीजन में उनके पसंदीदा खिलाड़ी गौतम गुलाटी रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Season 8 Winner Gautam Gulati Will give message of fans to contestants in BB House
गौतम गुलाटी - फोटो : Social Media

गौतम बिग बॉस को अच्छे से फॉलो करते हैं। बिग बॉस को लेकर वो कई बार ट्वीट भी करते रहते हैं। हाल ही में घर में हुई लड़ाइयों को लेकर भी गौतम ने ट्वीट किया था। गौतम बिग बॉस हाउस में जाने के लिए काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि गौतम के घर में जाने के बाद घर में क्या ट्विस्ट आता है। गौरतलब है कि गौतम बिग बॉस के सीजन आठ के विनर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed