{"_id":"5a2004c54f1c1bce408ba21b","slug":"bollywood-actor-ranbir-kapoor-soon-to-settle-for-arranged-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द शादी करने वाले हैं रणबीर कपूर, लंदन में शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द शादी करने वाले हैं रणबीर कपूर, लंदन में शुरू हुईं तैयारियां
Sun, 03 Dec 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपने भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को स्मोक करते देखने बाद इन दोनों के अफेयर के कयास लगाने शुरू कर दिये थे तो फिर यह खबर आपके लिए है।
ताजा जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क में माहिरा खान के साथ चिल-आउट करने से पहले कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर अपनी मम्मी के साथ लंदन गए थे। यहां उन्होंने एक लड़की से मुलाकात भी की थी। माना जा रहा है कि वह मीटिंग शादी को लेकर हुई थी।
2 of 4
ranbir kapoor
वेबसाइट 'पिंकविला' ने तो यह तक दावा कर दिया है कि जिस लड़की से रणबीर ने मुलाकात की वह एक लंदन की बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। कपूर खानदान से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि नीतू कपूर नहीं चाहतीं कि रणबीर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी किसी लड़की से शादी करें।
3 of 4
रणबीर
हालांकि, सबकी तरह रणबीर कपूर ने भी अपनी शादी की इन खबरों को खारिज कर दिया है। वैसे अगर दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, नंदिता महतानी, सोनम कपूर, अवंतिका मलिक, नरगिस फाखरी जैसी बॉलीवुड की खूबसूरत बालाओं को डेट कर चुके रणबीर कपूर अगर अरेंज मैरेज से काम चला लेंगे, तो शायद उनके फैन्स को अच्छा ना लगे!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranbir And Alia
वैसे फिल्मी गलियारे में एक खबर यह भी चल रही है कि रणबीर की वजह से ही आलिया भट्ट बार-बार सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेक अप कर रही हैं। एकता कपूर की दिवाली पार्टी में भी आलिया गई तो थीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लेकिन वहां ज्यादातर रणबीर कपूर के साथ ही दिखीं। फिलहाल रणबीर और आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में मशहगूल हैं। रणबीर कपूर की साल 2018 में 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा संजय दत्त के बायोपिक भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।