{"_id":"5d30229a8ebc3e6d0d0e4a30","slug":"bollywood-actor-ranveer-singh-reply-to-critic-detractor-said-dont-judge-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- मैं किसी को जज नहीं करता तो मुझे भी न करें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- मैं किसी को जज नहीं करता तो मुझे भी न करें
अमर उजाला, मुंबई टीम
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की नई टॉप तिकड़ी में शामिल हीरो रणवीर सिंह को भी लगने लगा है कि कहीं उनकी उछलकूद और तड़क भड़क वाले कपड़े पहनने की उनकी आदतों का असर उनके करियर पर न पड़ना शुरू हो जाए। रणवीर मानते हैं कि वह थोड़ा खिलंदड़ किस्म के इंसान हैं लेकिन वह ये भी कहते हैं कि वह बनावटी इंसान नहीं हैं। वह सिर्फ दिखावे के लिए दूसरों के सामने कुछ और बनकर नहीं रहना चाहते।
2 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : social media
रणवीर सिंह को जो करीब से जानते हैं, उन्हें पता है कि वह कितने एनर्जी से भरे रहते हैं। सेट पर या स्टूडियो में सीन शुरू होते ही अपने काम में डूब जने वाले रणवीर कट बोले जाने के बाद तुरंत अपने असली रंग में आ जाता हैं। इस बारे में बात चलने पर रणवीर कहते हैं, ‘आप मुझे जैसा देखते हैं ठीक वैसा ही मैं हूं। ये मैं कोई बनावटी बात बनाकर या किसी पर प्रभाव जमाने के लिए नहीं कर रहा।’
3 of 5
ranveer singh
- फोटो : social media
तो फिर रणवीर जब पब्लिक के बीच, कैमरे या मीडिया के सामने नहीं होते तो कैसे होते हैं? ये पूछे जाने पर रणवीर कहते हैं, ‘हां, मैं हूं अतरंगी और मैं किसी को ये नहीं बोल रहा कि मैं और कुछ हूं। लोग बोलते हैं कि आप तो बहुत अतरंगी हो, तो मैं कहता हूं हां मैं हूं। और, आज से नहीं बचपन से हूं। जो लोग मुझे बचपन से देख रहे हैं, उनको कुछ भी अजीब नहीं लगता। मेरे स्कूल के दोस्तों को, पड़ोस के लोगों को, रिश्तेदारों को सबको पता है ये बात।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer singh
रणवीर इधर अपने फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। लोगों को लगता है कि वह सिर्फ ऐसा दिखावे के लिए करते हैं, पर रणवीर कहते हैं, ‘मैं जब तीसरी में था मैंने मोहॉक बना लिया था। उसकी भी फोटो सबने देखी है। मैं हमेशा से हिपस्टर ही हूं। फैशन को लेकर मैं कोई तय खाके में नहीं रहता। मेरे पास सैकड़ों फोटो हैं फिल्मों में आने से पहले की। सोचता हूं कि एक बार इनकी भी नुमाइश कर ही डालूं ताकि लोगों को पता चले कि मैं खामखां कुछ भी करने की कोशिश नहीं कर रहा। मैं तो बस जैसा हूं वैसा हूं और वैसा ही बना रहना चाहता हूं।’
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
तो क्यों लोग जब रणवीर को जज करना शुरू करते हैं तो उन्हें तकलीफ होती है, वह पूरी साफगोई से और शांत मन से कहते हैं, ‘मैं कभी कुछ भी लोगों का ध्यान खींचने के लिए नहीं करता। मैं जो हूं उसमें ही खुश हूं। मुझे जीने में मजा आता है। और बीती बात को मैं पकड़ कर नहीं बैठा रहता। मैं लोगों का जज नहीं करता और दूसरों से भी बस यही उम्मीद रखता हूं कि मुझे जज न किया जाए।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।