फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 Crore Films: बॉलीवुड के इन सितारों ने दीं सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फिल्में, पहले नंबर पर है यह सुपरस्टार

Tue, 13 Dec 2022 08:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Dec 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Salman Khan Aamir Khan Shah Rukh Khan Ajay Devgn Akshay Kumar Have Most 200 Crore Films
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय कई सुपरस्टार हैं, जिनके करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। यही वजह है कि इस बात की चर्चा हमेशा होती है कि इन सितारों में बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह कौन है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फिल्मों ने आज तक सबसे ज्यादा 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। आइए देखते हैं लिस्ट...


Kamal Haasan: बॉलीवुड को कमल हासन ने दी बड़ी सलाह, कहा- अंग्रेजी से पहले बंगाली और हिंदी फिल्में देखें

Bollywood Actor Salman Khan Aamir Khan Shah Rukh Khan Ajay Devgn Akshay Kumar Have Most 200 Crore Films
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान

इस लिस्ट में पहले नंबर पर सलमान खान है। एक्टर की दबंगई बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आती है। सलमान 100 करोड़ के अलावा 200 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे ज्यादा फिल्में दे चुके हैं। अब तक उनकी छह फिल्मों ने यह कारनामा करके दिखाया है। टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, किक, भारत और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म इसमें शामिल हैं।
Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने हेटर्स पर साधा निशाना, बोलीं- मैं लात मारूंगी तो...

Bollywood Actor Salman Khan Aamir Khan Shah Rukh Khan Ajay Devgn Akshay Kumar Have Most 200 Crore Films
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर भी इस लिस्ट में हैं। सलमान के बाद उन्होंने सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फिल्में दी हैं। दरअसल, इस क्लब की शुरुआत आमिर खान ने ही की थी। उनकी फिल्म थ्री इडियट्स ने सबसे पहले यह आंकड़ा पार किया था। इसके बाद पीके, धूम 3 और दंगल जैसी फिल्मों ने भी इस क्लब में अपनी जगह बनाई।
Ranveer Singh: भीड़ में रणवीर सिंह ने बचाई छोटे बच्चे की जान, लोग भी बोलने लगे 'लव यू हीरो'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Salman Khan Aamir Khan Shah Rukh Khan Ajay Devgn Akshay Kumar Have Most 200 Crore Films
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन

तीसरे पायदान पर सुपरस्टार अजय देवगन हैं। अजय अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह फिल्म अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म से पहले उनकी गोलमाल अगेन और तान्हाजी भी यह कारनामा कर चुकी है।
Shahrukh Khan: वैष्णों देवी दर्शन के बाद शाहरुख खान की नई तस्वीर वायरल, माथे पर तिलक लगाए दिखे SRK

विज्ञापन
Bollywood Actor Salman Khan Aamir Khan Shah Rukh Khan Ajay Devgn Akshay Kumar Have Most 200 Crore Films
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 

बॉलीवुड के बादशाह इस लिस्ट में चौथे नंबर हैं। अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख की दो फिल्में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी चेन्नई एक्सप्रेस ने सबसे पहले 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। इसके बाद फराह खान के निर्देशन में बनी हैप्पी न्यू ईयर ने भी क्लब में जगह बनाई।
Kartik Aaryan: 'कांतारा' जैसी फिल्म के इंतजार में कार्तिक आर्यन? बोले- मेरा खून देसी है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed