गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, सुपरहिट फिल्म के बावजूद हो गए थे बेरोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि सलमान खान की जिंदगी खूब विवादों से भरी रही है लेकिन उन्होंने हमेशा ही लोगों की मदद भी की है। इसी वजह से ही सलमान खान ने 'बीइंग ह्यूमन' नाम की अपनी संस्था भी शुरू की जिसमें वो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। सलमान खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जिनका स्टारडम फिल्मों में ही नहीं बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी देखने को मिलता है।
सलमान का जादू इस कदर चलता है कि हर कोई उनका दिवाना है। लेकिन आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे कि सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भी सलमान छह महीने तक खाली बैठे रहे थे। वहीं आज उन्हें इस इंडस्ट्री में 50 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि भाईजान के फैंस उनके लिए कदर पागल हैं कि उनके नाम पर एक 'भाईजान' रेस्टोरेंट भी खोला हुआ है। इस रेस्टोरेंट में सलमान की पसंद की सभी तीजें खाने को मिलती हैं।
वहीं जहां आज सलमान खान बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन आपको बता दें कि वो असल में एक्टर नहीं बल्कि एक लेखक बनना चाहते थे। जी हां, फिल्म 'बागी' की कहानी में सलमान का सहयोग रहा है। साथ ही इसके अलावा अपनी दो और फिल्मों की कहानी भी सलमान ने ही लिखी है। एक सुपरहिट लेखक के बेटे होने के बावजूद सलमान ने कभी भी अपने पिता सलीम खान के नाम का इस्तेमाल नहीं किया।