फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: जब अर्पिता ने पहली बार आयुष शर्मा को अपने भाई सलमान खान से मिलवाया था, जानिए क्या हुआ था?

Wed, 24 Nov 2021 06:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 24 Nov 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Salman Khan recalls his reaction when Arpita introduced Aayush Sharma to family
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज में अब दो दिन बचे हैं। फिल्म 26 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान ने पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले सलमान खान ने आयुष शर्मा से मुलाकात में अपने रिएक्शन के बारे में जानकारी दी है।



 

Bollywood actor Salman Khan recalls his reaction when Arpita introduced Aayush Sharma to family
आयुष शर्मा  - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने अपनी उस प्रतिक्रिया के बारे में बताया है जब उनकी बहन अर्पिता खान ने आयुष शर्मा को शादी के लिए अपने परिवार से मिलवाया था। उस वक्त सोहेल खान भी आयुष के साथ एक फिल्म की योजना बना रहे थे। सोहेल उस वक्त आयुष को 'जिम में लड़के' के नाम से जानते थे। सोहेल की मुलाकात आयुष शर्मा से जिम में हुई थी। जब सलमान खान, आयुष से मिले तो उन्होंने उसके लिए फ्री में फिल्म बनाने का फैसला कर लिया था। 

 

Bollywood actor Salman Khan recalls his reaction when Arpita introduced Aayush Sharma to family
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान ने 2014 में आयुष शर्मा के साथ शादी की। दोनों के दो बच्चे- आहिल शर्मा और आयत शर्मा हैं। सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में उस वक्त को याद किया जब उनकी आयुष शर्मा से पहली मुलाकात हुई थी। सलमान खान ने कहा, हम पहले यह फिल्म कर रहे थे। हमारे पास अभी भी स्क्रिप्ट है। यह मेरे लिए थी, लेकिन मैं उस उम्र को पार कर चुका था। फिल्म का शीर्षक 'मेरा पंजाबी निकाह' था। सोहेल मेरे पास आया और उसने कहा कि वह किसी और की तलाश करने की योजना बना रहा है। उसने मुझे बताया कि जिम में वह किसी को जानता है, जो इस करेक्टर के लिए एकदम सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Salman Khan recalls his reaction when Arpita introduced Aayush Sharma to family
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने कहा कि दो दिनों के बाद मैंने उस लड़के को साइन करने और फिल्म के लिए आगे बढ़ने के लिए कहा। पर सोहेल ने मुझे बताया कि वह जिम नहीं आ रहा है। हम उसे ढूंढ नहीं पाए। फिर एक दिन अर्पिता का फोन आया। हम सब उससे मिलने गए। वहां हम देखते हैं कि यह लड़का अर्पिता, मेरे पिता और मां के साथ खड़ा है। हमने उसे पहले भी देखा था। फिर अर्पिता ने कहा, पिताजी, मैं आयुष शर्मा से शादी करना चाहती हूं।

 

विज्ञापन
Bollywood actor Salman Khan recalls his reaction when Arpita introduced Aayush Sharma to family
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने कहा, मैंने सोहेल से पूछा कि क्या यह वही जिम वाला लड़का है। इस पर उसने कहा- हां। सोहेल ने बताया कि यह वही लड़का है जिसे हम फिल्म में लेने की सोच रहे थे। इस पर मैंने उससे कहा- अब तो मैं इसके लिए फ्री में फिल्म बनाऊंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed