फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: शाहिद को देख डर गई थीं मीरा, कर दिया था शादी से इनकार, जानिए फिर शादी तक कैसे पहुंची दोनों की बात

Thu, 13 Apr 2023 08:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 13 Apr 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Shahid Kapoor and Mira Rajput's Love Story From how the couple met to their blissful marriage
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : अमर उजाला

कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। इन्हें ऊपर वाला बनाकर भेजता है। वो कहां किसे कब और कैसे मिला दे, यह कोई नहीं कह सकता। आज वो दौर है जहां ज्यादातर लोग लव मैरिज की तरफ भाग रहे हैं। लेकिन आज भी काफी लोग ऐसे हैं जो परिवार की मर्जी से यानी अरेंज मैरिज करते हैं। आम ही नहीं खास लोग भी अरेंज मैरिज में विश्वास रखते हैं। कई बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जिनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा और शादी की भी खूब चर्चाएं उड़ी लेकिन जब हकीकत में जीवनसाथी चुनने का समय आया तो उन्होंने अपने परिवार की पसंद को प्राथमिकता थी। इस लिस्ट में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर का नाम भी शामिल है। जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी न कर दिल्ली की लड़की से शादी की और पहली ही मुलाकात में दिल हार बैठे थे। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से बात करेंगे शाहिद और मीरा रिश्ते की और जानेंगे कैसे दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और बात शादी तक पहुंची। तो चलिए शुरू करते हैं...

Bollywood Actor Shahid Kapoor and Mira Rajput's Love Story From how the couple met to their blissful marriage
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के जरिए पहली बार मिले थे शाहिद-मीरा
बॉलीवुड में एक एक्टर का किसी नॉर्मल इंसान से शादी करना हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। जब शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की थी तो हर कोई हैरान रह गया था। मीरा राजपूत का नाता दूर दूर तक भी बॉलीवुड से नहीं था। उनका जन्म दिल्ली में एक बिजनेसमैन के घर हुआ था। मीरा की मां हाउसवाइफ हैं। ऐसे में शाहिद ने मीरा से क्यों शादी की ये सवाल उस वक्त हर किसी के जहन में आया था। शाहिद और मीरा परिवार के जरिए एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। शाहिद और मीरा की पहली मुलाकात एक सत्संग में हुई थी। शाहिद अपने पिता पंकज कपूर के साथ दिल्ली में होने वाले एक सत्संग में आते थे। इसी सत्संग में मीरा की फैमिली का भी आना जाना होता था और यहीं इन दोनों की मुलाकात हुई। 

Bollywood Actor Shahid Kapoor and Mira Rajput's Love Story From how the couple met to their blissful marriage
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा ने शादी से कर दिया था इनकार
यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जब मीरा राजपूत पहली बार शाहिद से मिली थीं, तो वो काफी डर गई थीं। बताया जाता है कि उस वक्त मीरा ने शाहिद से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे की वजह शाहिद का लुक था, दरअसल जब मीरा शाहिद से मिली थीं तब शाहिद फिल्म उड़ाता पंजाब की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर का लुक बेहद ही डरावना था, जिसे देखकर मीरा काफी डर गई थीं। इसी वजह से उन्होंने शाहिद से शादी करने के बारे में माना कर दिया था। लेकिन बाद में उन्हें शाहिद अच्छे लगने लगे थे। मीरा की बड़ी बहन ने उन्हें शादी के लिए राजी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Shahid Kapoor and Mira Rajput's Love Story From how the couple met to their blissful marriage
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद को देख घबरा गए थे मीरा के पिता
शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह शादी से पहले मीरा से तीन से चार बार मिले थे। शाहिद ने बताया कि मुझे याद है जब मैं मीरा राजपूत के पैरेंट्स से मिलने दिल्ली वाले फार्म हाउस पर गया था, उस वक्त मैं फिल्म के किरदार के लिए टॉमी वाले लुक में था। मेरे बाल बढ़े हुए थे और पोनीटेल रखी हुई थी। मैंने वीयर्ड शूज पहन रखे थे एवं बॉडी पर टैटू बने हुए थे। शाहिद ने आगे बताया कि जब मीरा के पिता ने उनके स्वागत के लिए दरवाजा खोला तो वह उनके लुक को देखकर घबरा गए थे। उनके मुंह से निकला था 'हे भगवान! क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?

विज्ञापन
Bollywood Actor Shahid Kapoor and Mira Rajput's Love Story From how the couple met to their blissful marriage
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद से 13 साल छोटी हैं मीरा 
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को परफेक्ट जोड़ी माना जाता है। शाहीद ने जब मीरा राजपूत से शादी की थी तो यह काफी सुर्खियों में छाई, लोगों ने इसपर खूब बातें की। एक तो शाहिद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर की लड़की को शादी के लिए चुना था और दूसरा लोगों को लगता था कि शाहिद लव मैरिज करेंगे। लेकिन इनमें से कुछ नहीं हुआ। शादी ने मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की थी।

यह भी पढ़ें: अब अन्य सितारों को भी मेट्रो की सवारी करने की सलाह देती नजर आईं हेमा मालिनी, वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed