शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने नाम हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। बड़े पर्दे पर जब भी इनकी एंट्री होती है, तो फैंस सिटियां और तालियों से इनका स्वागत करते हैं। दोनों ही दिग्गज एक दूसरे को काफी पसंद भी करते हैं। अमिताभ और शाहरुख के कई किस्से लोगों के बीच काफी मशहूर हैं, एक बार शाहरुख ने अमिताभ को ऐसा कुछ बोल दिया था जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी और यह सब ऑन कैमरा हुआ था।
Shahrukh Khan: जब शाहरुख ने ऑन कैमरा अमिताभ की महानता पर किया कमेंट, फिर सामने आकर मांगनी पड़ी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के मन में जो आता है उसे बोलने से वह कभी हिचकिचाते नहीं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अपने शुरुआती दौर में शाहरुख ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ को लेकर ऐसा कुछ कहा था कि उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी थी।
दरअसल शाहरुख से इंटरव्यू के दौरान अमिताभ की महानता को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि वो ग्रेटेस्ट हो सकते हैं लेकिन मैं ग्रेटेस्ट से थोड़ा बेहतर हूं। इसके बाद जब दोबारा से शाहरुख उसी मीडिया हाउस को इंटरव्यू देने पहुंचे तो उनके सुर बदल गए। उनसे जब फिर से इस मसले पर बात की तो उन्होंने पलटी मार दी।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में इशिता दत्ता का हुआ ऐसा हाल, बच्चे ने किक मारकर उड़ा दी रातों की नींद
इसी मसले पर शाहरुख ने कहा कि बचपना था उस समय और बचपन में ऐसी बातें हर कोई कर देता है। बच्चा समझ कर माफ कर दें। मैं सबको को बोलूंगा की अपने ऊपर भरोसा रखें लेकिन उस जवानी की उम्र में ऐसा थोड़ा बहुत ओवर कॉन्फिडेंस होता है और आदमी गलती कर देता है। लैक ऑफ एजुकेशन के चलते मैंने शायद ऐसा कहा होगा।
यह भी पढ़ें: 'मैं उसे कई बार खोने वाली थीं... ', बेटी मालती के प्रीमैच्योर बर्थ पर प्रियंका का बड़ा खुलासा
बता दें कि पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख बेहद खुश हैं। काफी वक्त के बाद उनकी कोई फिल्म हिट हुई। इसके बाद लोग उनकी फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़ी कईं जानकारियां सामने आ चुकी हैं, जिन्होंने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर राहा का चेहरा दिखाएंगे आलिया-रणबीर? अभिनेत्री ने बेटी को लेकर किए कई खुलासे