बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। सुशांत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने ऐसा क्यों किया इसके बारे अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सुशांत की मौत से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी बॉलीवुड सितारे अब सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, अक्षय कुमार भी हैं खबर सुनकर स्तब्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए हैं। अभिनेता अक्षय कुमार भी इस खबर को सुनकर हैरान हैं। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ईमानदारी से इस खबर ने मुझे स्तब्ध और अवाक कर दिया है ... मुझे याद है कि मैं छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत को देख रहा था और अपने दोस्त साजिद को बता रहा था कि इसके निर्माता ने फिल्म का कितना आनंद लिया है और काश मैं इसका हिस्सा होता। ऐसा प्रतिभाशाली अभिनेता ... भगवान उनके परिवार को शक्ति दें'।
Honestly this news has left me shocked and speechless...I remember watching #SushantSinghRajput in Chhichhore and telling my friend Sajid, its producer how much I’d enjoyed the film and wish I’d been a part of it. Such a talented actor...may God give strength to his family 🙏🏻
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट के जरिए सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। रितेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शब्दों से परे हैरान हूं!! सुशांतसिंह राजपूत नहीं रहे.... गहरा दुःख हुआ!!'
Shocked beyond words !!!! #SushantSinghRajput no more .... deeply saddened!!
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी भी इस खबर को सुनकर हैरान रह गए। विशाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत भी? क्या हो रहा है? लानत है!!! शक्ति और संवेदना। यह भयानक, भयानक खबर है। कृपया अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें, और अपने दोस्तों से बात करें।'
#SushantSinghRajput too? What is going on? Fuck!!! Strength and condolences to the bereaved. This is horrible, horrible news. :/
Please take care of yourselves and your families, and talk to your friends.
🙏🏼
अभिनेता विक्की कौशल ने ट्वीट में लिखा, 'शब्दों से परे हैरान हूं।' इसके साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिखकर दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई।
Shocked beyond words. #SushantSinghRajput 💔