मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput commits suicide) ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। वे 34 साल के थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से। एक्टर के इस कदम से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर फैंस दुख जाहिर कर रहे हैं।
Sushant Singh Rajput suicide: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर इस तरह दे रहे श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। एक यूजर ने लिखा- मैं हैरान हूं। बॉलीवुड ने एक और स्टार खो दिया। इतना युवा और प्रतिभाशाली। मैं यह मानने से इनकार करता हूं कि यह शख्स अब हमारे साथ नहीं है। आत्मा को शांति मिले।
#SushantSinghRajput
— Nishka (@stelenasvervian) June 14, 2020
I am speechless. Bollywood just lost another star. So young and talented. I absolutely refuse to believe that this man is not with us anymore. My his soul rest in peace. pic.twitter.com/QspmQRXhK7
एक अन्य यूजर ने लिखा- क्यों भाई? क्यों किया ऐसा? अभी कुछ दिन पहले तो पुर्णिया आए थे, हमें भी प्राउड फील हुआ कि इतना अच्छा एक्टर का घर मेरे गांव के बगल में ही है। इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की?
@itsSSR
क्यों भाई ? क्यों किए ऐसा? अभी कुछ दिन पहले तो #purnea आए थे, हमें भी प्राउड फील हुआ की इतना अच्छा एक्टर का घर मेरे विलेज के बगल में ही है। इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की ?
ये कोरोना पता नहीं और कितने लोगों को निगलेगा!😢🙏#SushantSinghRajput #RIP pic.twitter.com/wBjX1lJ0iH
एक यूजर ने लिखा- यह #SushantSinghRajput के बारे में बहुत दुखद है, जिस व्यक्ति ने हमें बताया था कि आत्महत्या जैसी चीजें नहीं करनी चाहिए उसने ही जान दे दी। यह ठीक नहीं है।
It's so sad hearing about #SushantSinghRajput, the person who told us not commit any thing like suicide in chichchore .
This is not fair. Man!
Rest in peace.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बारे में सुनकर गहरा झटका लगा। वह बिहार के बहुत ही युवा, सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेता थे।
Deeply shocked after hearing about the suicide of #sushantsinghrajput . He was a very young, handsome & talented actor from Bihar.
हम आपको याद करेंगे।
We will miss you.😭😭 pic.twitter.com/BOwGAabClQ