फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म की तैयारी के दौरान किसी से नहीं की थी बातचीत, चार महीने रहे थे अकेले

Sun, 14 Jun 2020 03:22 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 14 Jun 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput movie Detective Byomkesh Bakshy special preparation by actor
सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सुशांत जितने अच्छे इंसान थे उतने ही अच्छे अभिनेता भी थे। सुशांत अपने किरदार के लिए खूब मेहनत करते थे। ऐसे में आपको बताते हैं सुशांत की फिल्म से जुड़ा एक किस्सा।



Sushant Singh Rajput movie Detective Byomkesh Bakshy special preparation by actor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'काए पो छे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत का बॉलीवुड ने बाहें खोल कर स्वागत किया है। 'काए पो छे' के बाद सुशांत ने यशराज बैनर के तले बनी 'शुद्ध देसी रोमांस' में भी काम किया। इसके बाद वो आमिर खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'पीके' में दिखे और अपने संक्षिप्त रोल के लिए तारीफ हासिल की।

Sushant Singh Rajput movie Detective Byomkesh Bakshy special preparation by actor
सुशांत सिंह राजपूत

इसके बाद सुशांत 'ब्योमकेश बक्शी' में नजर आए। फिल्म में सुशांत एक जासूस की भूमिका अदा करते नजर आए। यह फिल्म एक उपन्यास पर आधारित थी। उस वक्त सुशांत ने अपने किरदार के बारे में कहा था, 'इस फिल्म का पहनावा, जो जुबान का इस्तेमाल किया है उसकी तैयारी करना, वजन घटाना और 40 के दशक का लुक देना, ये सब तो फिर भी बहुत आसान था मेरे लिए लेकिन ब्योमकेश बक्शी के किरदार में घुसना बहुत मुश्किल था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput movie Detective Byomkesh Bakshy special preparation by actor
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत ने आगे कहा था, 'इस फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने चार महीने किसी से कोई बात नहीं की और इस दौरान सिर्फ उस किरदार के साथ ही रहे।' वहीं अपनी फिल्मों की पसंद पर सुशांत ने कहा था, 'मैं अपने आप को बहुत ही सेलफिश आदमी कहूंगा क्योंकि मैं फिल्म को हां सिर्फ अपने लिए करता हूं। मैं रिसर्च भी अपने लिए करता हूं। मैं अपने हिसाब से फिल्में चुनता हूं।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput movie Detective Byomkesh Bakshy special preparation by actor
सुशांत सिंह राजपूत

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे पर धमाल करने के बाद ही बड़े पर्दे पर एंट्री मारी थी। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। बॉलीवुड में सुशांत सिंह ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखाया, जिसमें एम एस धोनी की बायोपिक मुख्य रूप से शामिल है।

पढ़ें: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला एक्टर का शव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed