फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ कैसे सुशांत सिंह राजपूत बन गए हीरो, जानिए अब तक का सफर

Sun, 14 Jun 2020 03:21 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jun 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput know about him and his career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। उनके आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे अभिनेता थे जो टीवी से निकल बड़े पर्दे पर आए और एक के बाद एक बड़ी फिल्में कीं। 



sushant singh rajput know about him and his career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

21 जनवरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। टेलीविजन की दुनिया में वो एक चमकता सितारा रहे। इंजीनियरिंग करने वाले सुशांत फिल्मों में कैसे आए चलिए आपको बताते हैं।

sushant singh rajput know about him and his career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया। उसी साल उनका परिवार पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गया। सुशांत पढ़ने में बहुत होशियार रहे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करते हुए सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput know about him and his career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया। श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। सुशांत एक बेहतरीन डांसर थे। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला। 

विज्ञापन
sushant singh rajput know about him and his career
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed