फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने कहा- अरे यार Twitter जी...अब तो हमारे नंबर बढ़ा दो

Sun, 06 May 2018 08:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actors Amitabh Bachchan urges increase followers on twitter
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के प्रबंधक से फॉलोवर्स की संख्या बढ़ाने का एक बार फिर आग्रह किया है। बिग बी ने ट्वीट किया कि वह ट्विटर पर बहुत कुछ पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन फिर भी उनके फॉलोवर्स की संख्या नहीं बढ़ रही है।
Bollywood actors Amitabh Bachchan urges increase followers on twitter
अमिताभ बच्चन ने पूछा कि फॉलोवर्स की संख्या बढ़ाने के लिए क्या कुछ और भी करने की जरूरत है? अमिताभ ने ट्वीट में लिखा कि ‘अरे यार ट्विटरजी। यार अब तो हमारे नंबर बढ़ा दो। कब से इतना कुछ डाल रहे हैं..कुछ और करना हो, नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो।’ 
Bollywood actors Amitabh Bachchan urges increase followers on twitter
गौरतलब है कि बिग बी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल सीनियर बच्चन के 3.43 करोड़ फॉलोवर्स हैं। अमिताभ बच्चन ने 3 मई को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में अमिताभ ने ट्विटर के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रिय ट्विटर मैनेजमेंट यह काफी अजीब बात है कि आपने मेरे ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या को स्थिर कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actors Amitabh Bachchan urges increase followers on twitter
अमिताभ ने कहा कि आप इसमें कोई इजाफा नहीं होने दे रहे। मेरे अकाउंट पर एक्टिविटी पहले से ज्यादा हो गई है। लेकिन फिर भी फॉलोअर्स की संख्या नहीं बढ़ी है। 
 
विज्ञापन
Bollywood actors Amitabh Bachchan urges increase followers on twitter
AMITABH BACHCHAN - फोटो : self
गौरतलब है कि ट्विटर पर फॉलोअर्स को लेकर अमिताभ के साथ इस साल की शुरुआत से ही काफी परेशानी आ रही है। इस साल अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या एकदम से 33 मिलियन से घटकर 32.9 मिलियन हो गई थी। इस परेशानी के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्विटर छोड़ने की चेतावनी भी दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed