फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कठुआ गैंगरेप को लेकर बॉलीवुड के निशाने पर सरकार, एक्ट्रेस बोली, 'नहीं दूंगी भाजपा को वोट'

Fri, 13 Apr 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Demand Justice For victim In Kathua Gangrape
Bollywood

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के रेप और हत्या को लेकर देशभर में हंगामा मच गया है।बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस घटना का विरोध करते हुए कठुआ की निर्भया के लिए न्याय की मुहिम से जुड़े हैं। फरहान अख्तर से लेकर वीर दास तक और ऋचा चड्ढा से लेकर सोनम कपूर तक ने लोगों से अपील की है कि वह इस मुहिम से जुड़ें और बच्ची को न्याय दिलाएं।

Bollywood Actors Demand Justice For victim In Kathua Gangrape
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने कहा कि अगर मामले में सरकार ने इस बार कार्रवाई नहीं की तो वह अगले चुनाव में उनके लिए वोट नहीं करेंगी। 


Bollywood Actors Demand Justice For victim In Kathua Gangrape
j
एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा ने ट्वीट किया, 'एक नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या को कुछ भी सही नहीं ठहरा सकता। आखिर कैसे वह गौ हत्या को एक बहाना बना सकते हैं जब उन्होंने इस हरकत को एक मंदिर में अंजाम दिया गया है? ऐसे लोग नकली हिंदू हैं, वह किसी भी धर्म के लिए शर्मनाक हैं। उन सभी पर लानत, जो इन लोगों को बचा रहे हैं।'

ऋचा ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'दुनिया को पता चलना चाहिए कि हम अपने बलात्कारियों को बचाते हैं. हम पूजा करने के स्थान पर नीचता का काम करते हैं और झंडे को अपमानित करते हैं.. शुक्र है विदेशी मीडिया बिकाऊ नहीं है...'  
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Demand Justice For victim In Kathua Gangrape
फरहान - फोटो : SELF
बॉलीवुड  एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा, "कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में, बंधी बनाकर, कई दिनों तक बलात्कार और फिर हत्या कर दी गई हो। अगर आप उसे आतंक नहीं मानते हैं, तो आप इंसान नहीं हैं। अगर आप उसके लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं, तो आप कुछ भी नहीं हैं।"   वहीं, उनके पिता और जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने लिखा, ' जो लोग भी महिलाओं के लिए न्याय चाहते हैं उन्हें उन्नाव और कठुआ के रेपिस्ट और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।'
विज्ञापन
Bollywood Actors Demand Justice For victim In Kathua Gangrape
Tamannah

फिल्म 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने ट्वीट किया, 'जम्मू-कश्मीर में एक 8 साल की लड़की का बलात्कार होता है. 16 साल की लड़की के बलात्कार का विरोध करते हुए पिता को बलात्कारी को बचाने के चक्कर में पीट-पीट कर मार दिया जाता है. हमारे देश किस तरफ बढ़ रहा है? आखिर कितनी निर्भयाओं को अपना बलिदान देना होगा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed