{"_id":"5acf0a744f1c1b1b3d8b49a7","slug":"ronnie-screwvala-buys-rights-to-produce-kedarnath-from-kriarj-entertainment-and-t-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही केदारनाथ के मेकर्स ने कमा लिए 22 करोड़ रुपये, ऐसे हुआ 'चमत्कार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही केदारनाथ के मेकर्स ने कमा लिए 22 करोड़ रुपये, ऐसे हुआ 'चमत्कार'
Fri, 13 Apr 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kedarnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले ही पूरे 22 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा की क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट, भूषण कुमार की टी सीरीज और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स मिलकर बना रहे थे। फिल्म के लिए प्रेरणा अरोड़ा-भूषण कुमार को 14 करोड़ रुपये और एकता कपूर को 8 करोड़ रुपये मिले हैं।
2 of 5
रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : getty
हालांकि, इस मोटी रकम के बदले तीनों प्रोड्यूजर्स ने फिल्म 'केदारनाथ' के निर्माण का अधिकार बेच दिया है। 'मुंबई मिरर' के रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज फिल्म प्रोड्यूजर रोनी स्क्रूवाला अब इस फिल्म को प्रोड्यूज करेंगे। रोनी ने कहा, 'केदारनाथ एक लव स्टोरी है जिसे साल 2013 में आई त्रासदी की पृष्ठभूमि पर तैयार किया गया है।' उन्होंने कहा, 'यह फिल्म अच्छी कहानियों को पेश करने की मेरी सोच से पूरी तरह मेल खाती है। मैं लोगों के बीच इसे लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'
3 of 5
Sara Ali Khan
फिल्म 'केदारनाथ' उस वक्त मुसीबत में घिर गई थी जब बजट को लेकर प्रोड्यूजर और डायरेक्टर के बीच मतभेद शुरू हुआ था। प्रेरणा अरोड़ा ने अभिषेक कपूर पर संसाधनों की बर्बादी का आरोप लगाया था। वहीं, अभिषेक कपूर का कहना था कि पेमेंट ना मिलने की वजह से केदारनाथ की शूटिंग रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kedarnath cast
नए प्रोड्यूजर के आ जाने से फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग भी पटरी पर लौट आई है। पिछले कई दिनों से अटकी इस फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अप्रैल के अंत तक शुरू हो जाएगी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
फिल्म 'केदारनाथ' से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' भी है जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। खबर है कि मां और करण जौहर के कहने पर सारा फिल्म रिलीज से पहले कोई विज्ञापन नहीं करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।