फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ट्रिपल रोल में होगा गोविंदा का धमाका, 34 साल छोटी इस टीवी एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस

Fri, 13 Apr 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Govinda Ropped In Film Raju Rangeela For Tripple Role By Pahlaj Nihalani
govinda

डबल रोल से लेकर मल्टिपल रोल करने तक में गोविंदा को महारत हासिल है। लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे गोविंद सीधे ट्रिपल रोल में धमाका करने जा रहे हैं। यही नहीं अपनी अगली फिल्म में वह तीन नई हीरोइनों के साथ रोमांस करते दिखेंगे, इनमें से एक तो उनसे  34 साल छोटी है।

Govinda Ropped In Film Raju Rangeela For Tripple Role By Pahlaj Nihalani
पहलाज निहलानी

सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने गोविंदा को अपनी फिल्म 'राजू रंगीला' के लिए साइन किया है। पिछले महीने इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। इसका सेट मुंबई स्थित एनडी स्टूडियो में तैयार किया गया है। पूरे 25 सालों बाद गोविंदा और पहलाज साथ आए हैं।

Govinda Ropped In Film Raju Rangeela For Tripple Role By Pahlaj Nihalani
गोविंदा

साल 1993 में गोविंदा की फिल्म 'आंखें' आई थी जिसमें उनका डबल रोल था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूज किया था। मगर फिल्म 'राजू रंगीला' को प्रोड्यूज करने के साथ-साथ निहलानी इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda Ropped In Film Raju Rangeela For Tripple Role By Pahlaj Nihalani
Digangana Suryavanshi

फिल्म 'राजू रंगीला' में टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी नजर आएंगी। 20 वर्षीय यह एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'एक वीर की अरदास...वीर' में नजर आई थी। इससे पहले उनकी फिल्म 'फ्राईडे' आएगी। इस फिल्म में भी वह गोविंदा के साथ दिखेंगी। यह फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Govinda Ropped In Film Raju Rangeela For Tripple Role By Pahlaj Nihalani
पहलाज निहलानी

पहलाज निहलानी जब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष थे, तभी से वह इस फिल्म पर काम कर रहे थे। 35 साल के अपने फिल्मी करियर में निहलानी ने 19 फिल्में प्रोड्यूज की हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फिल्म 'राजू रंगीला' की बाकी दो हिरोइनों के नाम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed