लाइफस्टाइल और संतान के मामले में बॉलीवुड शुरुआत से आदर्शवादी रहा है। इंडस्ट्री के कलाकार शुरू से ही छोटा परिवार सुखी परिवार की परिभाषा अपनाते आये हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स तो ऐसे हैं जो बच्चों को अनाथालय से गोद लेकर उनकी जिंदगी संवार रहे हैं। लेकिन आज हम बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बात करेंगे, जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता: संतान के मामले में सबसे आगे हैं ये एक्टर्स, एक की हैं दो पत्नियां और छह बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम संजय दत्त का आता है। बॉलीवुड में बाबा के नाम से मशहूर संजय सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं। संजय का जीवन विवादों से ही घिरा रहा। उन्होंने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा थीं। इस शादी से संजय दत्त को एक बेटी है, जिसका नाम त्रिशाला है। संजय की दूसरी शादी रिया पिल्लई से हुई थी जो ज्यादा दिन नहीं चली। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी मान्यता से की, जिससे उन्हें दो जुड़वां बच्चे हुए। इन दोनों का नाम इकरा और शहरान है।
शत्रुघ्न सिंहा
फिल्म 'साजन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शत्रुघ्न सिंहा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'कालीचरण' 'विश्वनाथ', 'दोस्ताना', 'शान', 'क्रांति', 'नसीब' और 'काला पत्थर' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने पूनम से शादी की थी। शत्रुघ्न के अफेयर के चर्चे खूब रहे। अभिनेत्री रीना रॉय के साथ उनका रिश्ता जोड़ा गया। ये बात उनकी पत्नी पूनम सिंहा को भी मालूम थी। शत्रुघ्न को तीन बच्चे हैं लव, कुश और सोनाक्षी सिंहा।
अनिल कपूर
झक्कास अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं जिनपर बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं दिखता। 60 साल की उम्र में भी उनमें यंगस्टर्स जैसी एनर्जी है। अनिल कपूर की बेटी सोनम और बेटे हर्षवर्धन ने भी फिल्मों में डेब्यू कर लिया है, लेकिन अनिल का जलवा आज भी कायम है। अनिल 1984 में सुनीता के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की केमिस्ट्री बेहद शानदार है। वहीं, दोनों के तीन बच्चे हैं बेटी सोनम कपूर, रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर।
धर्मेंद्र
शोले', 'सोने पे सुहागा', 'गुलामी', 'मेरा गांव मेरा देश', 'चुपके चुपके', 'राम बलराम' जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। धमेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। 1954 में 19 साल की उम्र में धर्मेंद की शादी उनसे हुई थी। धर्मेंद्र और प्रकाश के चार बच्चे हैं, अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दो मई, 1980 में की। हेमा से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना हैं। बता दें कि इस समय उनके सभी बच्चे शादीशुदा हैं। कोई देश में है तो कोई विदेश में बसा है।