{"_id":"609122808fc36f38c14dedc5","slug":"deepika-padukone-father-and-former-badminton-player-prakash-padukone-found-as-corona-positive-got-hospitalized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: संक्रमण की चपेट में आए दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, अस्पताल में करवाया गया भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना वायरस: संक्रमण की चपेट में आए दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 04 May 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, प्रकाश पादुकोण
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तीव्रता से पैर पसार चुका घातक संक्रमण सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। आम लोगों से लेकर नेता, अभिनेता और देशभर के सेलेब्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब बॉलीवुड से खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
2 of 5
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को बैंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उनकी मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस तरह से देखा जाए तो कोरोना ने अभिनेत्री की पूरी फैमिली को अपनी चपेट में ले लिया है।
3 of 5
माता-पिता और बहन के साथ दीपिका
- फोटो : Social media
वहीं, जानकारी यह भी सामने आई है कि 65 वर्षीय पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी की हालत बेहतर है और वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ट्रीटमेंट ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज को होकर घर लौट सकते हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
बता दें कि इन दिनों हर जगह खतरनाक कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। संक्रमण ने भारत में जड़ें जमा ली हैं। इसकी चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में प्रशासनिक रोकथाम और सरकारी कोशिशों के साथ ही आम लोगों से सजगता व सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रकाश पादुकोण, दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
बॉलीवुड में कोविड 19 की दूसरी लहर का शिकार होकर कुछ सेलेब्स अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें कई दिग्गज भी शामिल हैं। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर जंग जीत चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और सोनू सूद जैसे कई सितारे शामिल हैं। इसके अलावा लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।