बॉलीवुड की 'दामिनी' यानी मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर फैंस के दिलों पर खूब राज किया। उन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं। इतना ही नहीं मीनाक्षी को लोग डांसिंग डीवा के रूप में भी जानते हैं। मीनाक्षी बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ कमाल की डांसर भी हैं। हाल ही में मीनाक्षी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनका बदला हुआ रूप दर्शकों को हैरान कर रहा है।
अमेरिका वाले घर में योग करती दिखीं मीनाक्षी शेषाद्रि, खूबसूरती आज भी बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मीनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक अपनी एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही मीनाक्षी का यह अंदाज देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने एक लंबे समय के बाद मीनाक्षी की यह लेटेस्ट तस्वीर देख अपनी खुशी जाहिर की है।
आप देख सकते हैं कि मीनाक्षी एक डांस पोज करती नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी तस्वीर और कैप्शन ने स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद अब भी वह डांस से जुड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि मीनाक्षी की मौत हो चुकी है लेकिन इस तस्वीर ने उन सब अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
A post shared by Meenakshi Seshadri (@meenakshiseshadriofficial)
मीनाक्षी शेषाद्रि ने केवल 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी। मीनाक्षी ने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।
बता दें कि मीनाक्षी ने अमेरिका के इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मायर से शादी की थी। बताया जाता है दोनों एक पार्टी के दौरान में मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। मीनाक्षी डलास में डांस क्लास भी चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। वे कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ डांस कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। अमेरिका जाकर बस चुकीं मीनाक्षी हिंदुस्तान आती-जाती रहती हैं।