फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twitter: कंगना का अकाउंट सस्पेंड होते ही खुशी से झूम उठे यूजर्स, वायरल हुए फनी मीम्स

Tue, 04 May 2021 03:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 May 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Twitter Account Suspended Funny Memes Goes Viral See Here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की थी। अकाउंट हटाए जाने के बाद हैशटैग #KanganaRanaut ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही यूजर्स कंगना पर मीम्स भी बना रहे हैं। कंगना के ट्विटर सस्पेंड होने ने कई यूजर्स में खुशी की लहर है।

Kangana Ranaut Twitter Account Suspended Funny Memes Goes Viral See Here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कंगना रणौत ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का जिम्मेदार टीएमसी को ठहराया था, साथ ही ममता बनर्जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया था।

Kangana Ranaut Twitter Account Suspended Funny Memes Goes Viral See Here
Memes - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल में चुनाव के नतीजे आने के बाद से कंगना इस मामले पर लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रही थीं। बंगाल हिंसा पर उन्होंने कई वीडियोज, तस्वीरें और पोस्ट किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Twitter Account Suspended Funny Memes Goes Viral See Here
Memes - फोटो : सोशल मीडिया

अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद कंगना ने लिखा है, 'किस्मत से मेरे पास कई प्लेटफॉर्म हैं जहां मैं अपनी आवाज उठा सकती हूं। सिनेमा भी इनमें से एक है।  मेरा दिल इस देश के लोगों के लिए दुखी होता है जिन्हें टॉर्चर किया गया, गुलाम बनाया गया और सैंकड़ों सालों तक सेंसर किया गया। यह तब अब तक बंद नहीं हुआ है।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Twitter Account Suspended Funny Memes Goes Viral See Here
Memes - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी कई बार कंगना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने को लेकर मांग की जा चुकी है। वे अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरी रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed