भारत में कोविड 19 महामारी का प्रकोप तेजी से पैर पसार चुका है। रोजाना कोविड से संक्रमित लोगों की संख्या और इससे मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस मुसीबत की घड़ी में कई सेलेब्रिटीज लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम भी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। अभिनेता ने कोरोना महामारी से उभरने में देश की सहायता के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स एनजीओ को सौंप दिए हैं।
कोरोना काल: मदद में जुटे लोगों को जॉन अब्राहम ने कहा धन्यवाद, शेयर किया खास वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो इस महामारी में लोगों की मदद करने के लिए सबका धन्यवाद कर रहे हैं। जॉन ने कहा कि 'इस आपदा की घड़ी में मैं आप सब तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। मैं हर तरह से आप सबकी सहायता के प्रयास में लगा हूं। मैं सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।'
जॉन ने आगे कहा कि 'आप सभी के योगदान के लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। सभी लोग बहुत ईमानदार हैं। वे सभी एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। लोग ट्वीट और पोस्ट को खूब शेयर कर रहे हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद मिल रही है। हम लोग 'इंडियन नीड योर हेल्प' से लोगों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। परेशान लोगों को बचाना हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। फिर से एक बार सभी लोगों को धन्यवाद।'
बता दें कि हाल ही में जॉन ने अपने सोशल मीडिया को एक एनजीओ को सौंप दिया था। उन्होंने कहा था कि 'एक देश के तौर पर इन दिनों हम एक बड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। हर गुजरते पल के साथ मुसीबत बढ़ रही है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें ऑक्सीजन, वैक्सीन, आईसीयू बेड और खाने की जरूरत है, जो ये चीजें खरीदने में असमर्थ हो गए हैं। यह समय लोगों के लिए एक-दूसरे का सहारा बनने और उनमें बदलाव लाने का है।'
उन्होंने आगे लिखा कि 'मैंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट एनजीओ के हवाले कर दिए हैं। अब से मेरे अकाउंट से शेयर किया गया हर पोस्ट पीड़ितों की मदद के लिए होगा, जो उनकी जरूरत के सामान से जोड़ने में उनकी मदद करेगा। इस संकट से उभरने के लिए उपाय सोचने का समय है। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। अपने लिए, अपने परिवार के लिए और इस देश के लिए जिम्मेदार बनें।'