फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर: अकाउंट सस्पेंड होने पर भड़कीं कंगना, बोलीं- मेरे पास अपनी बात रखने के और भी तरीके

Tue, 04 May 2021 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 May 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Kanagna Ranaut Reaction On Twitter Account Suspened Says I have many platforms
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कंगना पर ट्विटर के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगा है। अकाउंट हटाए जाने के बाद हैशटैग #KanganaRanaut ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। अब कंगना ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kanagna Ranaut Reaction On Twitter Account Suspened Says I have many platforms
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने अपने एक बयान में कहा, ''ट्विटर ने हमेशा ये साबित किया है कि वे जन्म से अमेरिकी हैं। उन्हें लगता है एक सफेद व्यक्ति, भारत में रहने वाले (काले रंग) व्यक्ति को गुलाम बनाने का हकदार है। वे आपको बताना चाहते हैं कि क्या सोचना, बोलना और क्या करना है। मेरे पास कई मंच हैं जिनका उपयोग मैं अपनी आवाज उठाने के लिए कर सकती हूं।''

Kanagna Ranaut Reaction On Twitter Account Suspened Says I have many platforms
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

दरअसल बीते कुछ दिनों से कंगना यूजर्स के निशाने पर हैं और उनका अकाउंट सस्पेंड करने की मांग की जा रही है। माना जा रहा है कि उनके कई विवादित ट्वीट के बाद ये फैसला लिया गया है। कंगना ने लिखा था-  'भाजपा को असम और पुडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई। टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanagna Ranaut Reaction On Twitter Account Suspened Says I have many platforms
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर मुद्दे पर अपना बयान देती हैं। कई मुद्दों पर विवादित बयानबाजी के लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई है। खासकर वो महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से ज्यादा चर्चा में रहीं। इसके बाद कंगना पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Kanagna Ranaut Reaction On Twitter Account Suspened Says I have many platforms
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

बीते दिनों कंगना ऑक्सीजन पर किए ट्वीट की वजह से भी खूब ट्रोल हुईं थीं। कंगना ने लिखा था, ‘हर शख्स अधिक से अधिक ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित कर रहा है, जिससे कई टन ऑक्सीजन सिलेंडर बनाए जा सकें। हम उस ऑक्सीजन को कैसे वापस कर रहे हैं, जो हम पर्यावरण से अभी जबरदस्ती ले रहे हैं? हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा है। हमें बड़े पैमाने पर पौधे लगाने चाहिए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed