फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YRF: वाईआरएफ कराएगा फिल्म कामगारों का टीकाकरण, महाराष्ट्र के सीएम से मांगी वैक्सीन खरीदने की इजाजत

Tue, 04 May 2021 02:08 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 04 May 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
YRF head Aditya Chopra to vaccinate entire Hindi film industry workers, Write letter to Maharastra Govt
aditya chopra

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का काम दोबारा मुंबई में जल्द से जल्द शुरू हो सके इसके लिए यशराज फिल्म्स ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखा है। पत्र के मुताबिक यशराज फिल्म्स की सीएसआर विंग यशराज फाउंडेशन मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नियमित रूप से काम करने वाले 30 हजार कर्मचारियों को कोरोना से बचाने वाली वैक्सीन का खर्चा उठाने को तैयार है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड सिने एम्प्लॉइज (एफडब्लूआईसीई) ने भी अपने पत्र में इतने ही नियमित कामगार फिल्म इंडस्ट्री में होने की बात मुख्यमंत्री को इस बाबत लिखे पत्र में मानी है।

YRF head Aditya Chopra to vaccinate entire Hindi film industry workers, Write letter to Maharastra Govt
आदित्य चोपड़ा-वाईआरएफ - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी कामगारों का टीकाकारण कराने के लिए शुरू में ही पहल की थी। लेकिन, इस पहल को सरकार की तरफ से कोई समर्थन न मिलता देख अब इसमें फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड सिने एम्प्लॉइज (एफडब्लूआईसीई) ने भी अपना जोर लगाया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में यशराज फिल्म्स ने गुजारिश की है कि इन कामगारों का टीकाकरण कराने के लिए उनकी कंपनी को कोविड-19 की 60 हजार डोज खरीदने की अनुमति दी जाए।

YRF head Aditya Chopra to vaccinate entire Hindi film industry workers, Write letter to Maharastra Govt
वाईआरएफ ने लिखा पत्र - फोटो : सोशल मीडिया

वाईआरएफ ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉयीज (एफडब्यूआईसीई) को ये जानकारी देते हुए एक एक पत्र लिखा है। इसके मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री ठहराव के एक अभूतपूर्व दौर से गुजर रही है। इसे जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की सख्त जरूरत है ताकि हजारों कामगार रोजाना अपनी जीविका चला पाएं और अपने परिवारों की रक्षा कर सकें। यशराज फिल्म्स इस संबंध में यश चोपड़ा फाउंडेशन के माध्यम से अपना यथाशक्ति सहयोग और समर्थन देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
YRF head Aditya Chopra to vaccinate entire Hindi film industry workers, Write letter to Maharastra Govt
वाईआरएफ - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक कामगारों के टीकाकरण से जुड़ा हर खर्च यश चोपड़ा फाउंडेशन उठाएगा। इसमें जागरूकता फैलाना, कामगारों को लाना-ले जाना, इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम को संचालित करने हेतु जरूरी ढांचा खड़ा करना आदि शामिल है। इस बारे में सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब आया नही हैं। इससे पहले भी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉयीज (एफडब्यूआईसीई) ने राज्य सरकार से फिल्म कामगारों के टीकाकरण के लिए फिल्मसिटी और मीरा भायंदर इलाके में टीकाकरण की अलग से व्यवस्था कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
YRF head Aditya Chopra to vaccinate entire Hindi film industry workers, Write letter to Maharastra Govt
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

हिंदी फिल्म व टीवी इंडस्ट्री का काम महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के तमाम मामले सामने आने के बाद रोक दिया था। सरकार ने पहले शूटिंग पर रोक नहीं लगाई थी लेकिन एक धारावाहिक के सेट पर एक साथ कई लोगों के एक साथ संक्रमित आने के बाद मामला बिगड़ गया था। महाराष्ट्र और मुंबई में शूटिंग पर रोक लगने के बाद तमाम फिल्मों व धारावाहिकों के निर्माताओं ने दूसरे राज्यों मसलन गोवा, दमन और दीव, गुजरात, पंजाब आदि में अपनी शूटिंग स्थानांतरित कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed