फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत: बंगाल हिंसा पर आहत अभिनेत्री ने रो-रोकर बयां किया अपना दर्द, सरकार से की राष्ट्रपति शासन की मांग

Tue, 04 May 2021 01:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 04 May 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut calls it 'death of democracy' on Instagram, Twitter account suspended
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का टि्वटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। टि्वटर पर उनका नाम सर्च करने पर मंगलवार दोपहर प्रोफाइल नहीं खुल रहा था, जबकि साफ लिखा था कि टि्वटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही लिखा था कि जो लोग टि्वटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Kangana Ranaut calls it 'death of democracy' on Instagram, Twitter account suspended
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

इस वीडियो में कंगना ने बंगाल की तुलना कश्मीर से और ममता बनर्जी को खून की प्यासी ताड़का से की है।  साथ ही उन्होंने भारत सरकार को राष्ट्रपति शासन लगाने की सलाह भी दी है।  कंगना ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रो-रो कर अपना दर्द बयां किया हैं। 

Kangana Ranaut calls it 'death of democracy' on Instagram, Twitter account suspended
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

कंगना रणौत कहती हैं, 'दोस्तों हम सब देख रहे हैं कि बंगाल से लगातार डिस्टर्ब करने वाली खबरें आ रहीं हैं।  लोगों के मर्डर हो रहे हैं, गैंगरेप हो रहे हैं।  घरों को जलाया जा रहा है। कोई भी लिबरल कुछ नहीं कह रहा है।  बीबीसी वर्ल्ड,टेलीग्राफ, टाइम कोई इंटरनेशनल पेपर इसको कवर नहीं कर रहा है'। 

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut calls it 'death of democracy' on Instagram, Twitter account suspended
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या ये इंडिया के खिलाफ कॉस्पिरेसी है। क्या करना चाहते हैं वो हमारे साथ। क्या हिंदू खून इतना सस्ता है? क्यों डर गए हैं देशद्रोहियों से इतना। देशद्रोही देश चलाएंगे क्या? मुझे पता है इंटरनेशनल दबाव है,हम लोग बुरी तरह से फंसे हुए हैं। लेकिन इस वक्त पर जब प्रेसिडेंट रूल की जरूरत है...जवाहर लाल नेहरू में 12 बार प्रेसिडेंट रूल लगाया था, इंदिरा गांधी ने 50 बार लगाया था...मनमोहन सिंह ने 10-12 बार लगाया था। तो हम किससे डर रहे हैं। इस देश को क्या देशद्रोही चलाएंगे....मासूमों की हत्या होगी और हम सिर्फ धरना देंगे। मैं अपनी सरकार को कहना चाहूंगीं कि जल्द से जल्द कड़ा कदम लीजिए'। 
विज्ञापन
Kangana Ranaut calls it 'death of democracy' on Instagram, Twitter account suspended
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कंगना इस मामले पर लगातार ट्विटर पर पोस्ट कर रही थीं। बंगाल हिंसा पर उन्होंने कई वीडियोज, तस्वीरें और पोस्ट किए थे। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की जीत के बाद वहां से आ रही हिंसा की खबरों के बाद कंगना वहां राष्ट्रपति शासन की मांग उठा रही थीं। अब ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed