फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर: कंगना रणौत का अकाउंट सस्पेंड, बंगाल हिंसा को लेकर किया था विवादित ट्वीट

Tue, 04 May 2021 12:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 May 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut: Twitter has suspended Kangana Ranaut's account for violating rules
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर ट्विटर के नियमों का पालन न करने का आरोप है। बता दें कंगना पिछले तीन दिनों से अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से चर्चा में है। बीते रोज ऑक्सीजन पर किए गए ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

Kangana Ranaut: Twitter has suspended Kangana Ranaut's account for violating rules
कंगना रणौत, ममता बनर्जी - फोटो : Social media

अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी। बंगाल से आ रही हिंसा की खबरों पर उन्होंने कई ट्वीट्स सारे किए थे। अपने एक पोस्ट में उन्होंने #BengalVoilence हैशटैग के साथ किसी का नाम लिखे बिना निशाना साधा था। एक ट्वीट में कंगना ने ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी ताड़का बताया था।

Kangana Ranaut: Twitter has suspended Kangana Ranaut's account for violating rules
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने ट्वीट में लिखा था, 'भाजपा को असम और पुडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई।टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता...बस बहुत हो गया'। इसके साथ ही उन्होंने #BengalisBurning #PresidentruleinBengal का भी इस्तेमाल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut: Twitter has suspended Kangana Ranaut's account for violating rules
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
इससे पहले ऑक्सीजन पर किए ट्वीट को लेकर कंगना खूब ट्रोल हुईं थीं। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन संयंत्रों का निर्माण कर रहा है। टन और टन ऑक्सीजन सिलेंडर हासिल कर रहा है। हम उन सभी ऑक्सीजन की क्षतिपूर्ति कैसे कर रहे हैं जो हम पर्यावरण से जबरदस्ती खींच रहे हैं? ऐसा लगता है कि हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा है और वह पेड़ लगाने का कारण बनते हैं।'
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut: Twitter has suspended Kangana Ranaut's account for violating rules
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'इतनी बकवास बातें आती कहां से है आपके अंदर।' एक यूजर ने लिखा, कृपया आप अपना ट्विटर कुछ दिनों के लिए लॉग आउट कर दीजिए। एक यूजर ने लिखा 12वीं के बाद भी थोड़ा पढ़ लिया होता। तो वहीं अन्य ने लिखा, आपका दिमाग क्या घास चरने गया है। एक ने लिखा कि अब ऑक्सीजन की कमी होने पर लोगों को बरगद के पेड़ के नीचे बैठा दिया जाये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed