फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने बतौर विलेन बनकर किया साउथ फिल्मों में डेब्यू, जीता दर्शकों का दिल

Wed, 22 Mar 2023 08:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Mar 2023 08:45 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Debuted in South Industry as Villains from Akshay Kumar to Sonu Sood
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड जैसी ग्लैमरस इंडस्ट्री में आने का सपना हर सिनेप्रेमी का होता है, जो भी इस इंडस्ट्री में आता है वह फिल्मों का हीरो बनने की ख्वाहिश लेकर इस जमीन पर कदम रखता है। ऐसा माना जाता है कि अपने फिल्मी डेब्यू में यदि कोई  हीरो वाली छवि से हिट हो जाता है तो वह हमेशा दर्शकों के बीच पॉपुलर रहता है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साउथ की फिल्मों में बतौर विलेन डेब्यू किया था।

Bollywood Actors Who Debuted in South Industry as Villains from Akshay Kumar to Sonu Sood
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म ‘ 2.0’ से साउथ में बतौर विलेन डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ सुपर स्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय के किरदार को काफी पसंद किया गया था और दर्शकों द्वारा उनके अभिनय की खूब सराहना की गई थी।

Bollywood Actors Who Debuted in South Industry as Villains from Akshay Kumar to Sonu Sood
नील नितिन मुकेश - फोटो : social media

नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता नील नितिन मुकेश बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। नील नितिन मुकेश ने ‘कथथी’ फिल्म में साउथ के एक्टर विजय के साथ काम किया था। फिल्म में नील विलेन बनकर विजय की परेशानियां बढ़ाने में लगे थे। इस फिल्म में नील नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि नील ने अपने तमिल डायलॉग खुद डब किए थे। फैंस ने इनके अभिनय को खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Debuted in South Industry as Villains from Akshay Kumar to Sonu Sood
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम

शरद केलकर

शरद केलकर को आपने बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। शरद कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में भी नजर आ चुके हैं, लेकिन आपको बता दें कि शरद ने तेलुगू फिल्म सरदार ‘गब्बर सिंह-2’ में बतौर विलेन काम कर साउथ इंडियन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में पवन कल्याण और श्रुति हासन भी थे। इस फिल्म में शरद ने अपने दमदार अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Debuted in South Industry as Villains from Akshay Kumar to Sonu Sood
सोनू सूद - फोटो : social media

सोनू सूद

बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले सोनू सूद आज भी अपने स्टारडम की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन वह समाज कल्याण में कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे लोग उन्हें अपना हीरो बना लेते हैं। आपको बता दें कि सोनू ने नागेश्वर राव और चिरंजीवी के साथ एक फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में सोनी नेगेटिव रोल में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed