फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'मिसेज चटर्जी' और TJMM की धीमी हुई रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'ज्विगाटो'

Wed, 22 Mar 2023 07:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 22 Mar 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
tuesday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो रिलीज हुई थी। रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी तो औसत चल रही है, लेकिन ज्विगाटो की बेहद बुरी स्थिति है। जितनी धीमी रफ्तार से यह फिल्म चल रही है, इससे तो पता चल रहा है कि यह अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी। वहीं रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार की बात करें तो यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

tuesday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा है जो एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए पूरे देश से भिड़ जाती है। फिल्म के कलाकारों में अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ भी शामिल हैं। आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रिलीज के पांचवें दिन मिसेज चटर्जी ने 1.05 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 8.38 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Bhola Shankar: चिरंजीवी की 'भोला शंकर' की रिलीज डेट का एलान, फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

tuesday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : इंस्टाग्राम

ज्विगाटो 
कपिल शर्मा ने इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर काफी समय के बाद वापसी की है। ज्विगाटो में कपिल एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में नजर आए हैं, जिस पर परिवार की जिम्मेदारी उठाने का बोझ है। नंदिता दास के डायरेक्शन में बनी ‘ज्विगाटो’ में कपिल शर्मा और शहाना गोस्वामी ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म को लेकर काफी बज था लेकिन ओपनिंग डे पर ही टिकट खिड़की पर फिल्म की हवा टाइट हो गई और सिनेमाघरों में इस ऑडियंस नसीब नहीं हुई। बीते सोमवार को फिल्म का कुल कलेक्शन 1.84 करोड़ रुपये था। बता दें कि अभी मंगलवार के कलेक्शन के आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tuesday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तू झूठी मैं मक्कार
महामारी और लॉकडाउन के बाद जिस तरह सिनेमाघरों में कमाई पर असर पड़ा है, उसके मुताबिक 'तू झूठी मैं मक्कार' की स्थिति न तो बहुत खराब है और न ही बहुत अच्छी। हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, यह एक पॉजिटिव बात है। वहीं फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालें तो यह 2.60 करोड़ है। रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म की कुल कमाई 114.24 करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
tuesday box office report tu jhoothi main makkar mrs chatterjee vs norway zwigato collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली कौन?
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, ज्विगाटो और तू झूठी मैं मक्कार में से रानी की फिल्म ने यह साबिक कर दिया है कि कंटेट ही किंग है। वहीं कपिल शर्मा की ज्विगाटो तो बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही है। लेकिन रणबीर और श्रद्धा स्टारर तू झूठी मैं मक्कार ठीक कमाई कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed