{"_id":"5f73e4be015f6f7ad656a6d7","slug":"bollywood-actors-who-did-arrange-marriage-after-long-love-affair-shahid-govinda-vivek-rakesh-roshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे अफेयर के बाद इन सितारों ने अरेंज मैरिज कर सभी को चौंकाया, अब जी रहे हैं ऐसी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंबे अफेयर के बाद इन सितारों ने अरेंज मैरिज कर सभी को चौंकाया, अब जी रहे हैं ऐसी जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
इन अभिनेताओं ने की है अरेंज मैरिज
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड ऐसी इंडस्ट्री है जहां किसी का भी नाम कभी भी किसी के भी साथ जुड़ जाता है। यहां अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है कि कौन सा सितारा कितने समय तक किसके साथ रहने वाला है। वहीं ऐसे भी कई अभिनेता या अभिनेत्रियां होती हैं जो लंबे समय तक अफेयर तो चलाते हैं। लेकिन इनका अफेयर शादी की राह पर नहीं पहुंच पाता। ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में आज इस पैकेज में आपको बताएंगे जिन्होंने अफेयर किसी और से चलाया और बाद में अरेंज मैरिज कर सभी को चौंका दिया...
2 of 6
गोविंदा
- फोटो : Instagram
90 के दशक के सुपरहिट और शानदार अभिनेता रहे गोविंदा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। गोविंदा की फिल्मों को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। शादी से पहले गोविंदा का बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा। लेकिन उन्होंने सुनीता आहूजा से अरेंज मैरिज कर अपने फैंस सहित सभी को हैरान कर दिया था। गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।
3 of 6
vivek oberoi
- फोटो : फाइल फोटो
अभिनेता विवेक ओबेरॉय कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अपनी शादी से पहले विवेक ओबेरॉय का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय से जुड़ा था, लेकिन विवेक ओबेरॉय ने भी अरेंज मैरिज की है। उनकी पत्नी का नाम प्रियंका अल्वा है। प्रियंका कर्नाटक के नेता जीवाराज अल्वा की बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय
- फोटो : Instagram
जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज की है। उन्होंने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। शादी से पहले नील नितिन मुकेश का नाम सोनल चौहान और साशा आगा जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने रुक्मिणी सहाय को अपनी जीवनसाथी के रूप में चुना।
शाहिद कपूर तो अपनी शादी की वजह से आज भी चर्चाओं में रहते हैं। शाहिद ने लंबे समय तक अभिनेत्री करीना कपूर को डेट किया लेकिन दोनों का ये लव अफेयर शादी तक नहीं पहुंच सका। शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी कर सभी हो हैरान कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।