फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: असल जिंदगी में शराब से कोसों दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, नाम सुन विज्ञापनों से कर लेते हैं तौबा

Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bollywood actors who don't drink alcohol Amitabh Bachchan Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Abhishek Bachchan
अमिताभ बच्चन,सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया से जुड़े सितारे अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। सितारों की लाइफस्टाइल के बारे में भी लोग जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं, अक्सर इन सितारों को पार्टियों में देखा जाता है और कुछ को नशे की हालत में भी कैमरे में कैद किया गया है। लेकिन दूसरी ओर इंडस्ट्री में ऐसे भी सितारे हैं, जो असल जिंदगी में शराब का सेवन नहीं करते और करोड़ों रुपये के शराब के विज्ञापनों को भी ठुकरा देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शराब से कोसों दूर रहते हैं।

bollywood actors who don't drink alcohol Amitabh Bachchan Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Abhishek Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम आता है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का। फिल्मों में शराबी का किरदार निभा चुके बिग बी असल जिंदगी में शराब और पान मसाले को हाथ तक नहीं लगाते। इसके अलावा वह विज्ञापन को भी ठुकरा चुके हैं। उनका मानना है कि जो चीज वह खुद नहीं करते उसका विज्ञापन कैसे कर सकते हैं।

Aditi Rao Hydari- Siddharth: सिद्धार्थ ने रोमांटिक अंदाज में अदिति को किया विश, फैंस के दिमाग में बजी शहनाई

bollywood actors who don't drink alcohol Amitabh Bachchan Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन भी अपने पिता अमिताभ बच्चन के कदमों पर चल रहे हैं और शराब नहीं पीते। अभिषेक का मानना है कि अच्छी डाइट से हम स्वस्थ रह सकते हैं और अगर एक बार नशे की लत लग तो वह गलत है। इसके अलावा वह नशे से जुड़े विज्ञापनों से भी दूर रहते हैं।

Nitya Menen: क्या शादी से पहले मां बनने वाली हैं अभिनेत्री नित्या मेनन? एक्ट्रेस की पोस्ट ने फैंस को चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actors who don't drink alcohol Amitabh Bachchan Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Abhishek Bachchan
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं और ऐसे में वह नशे से दूरी बना कर रखते हैं। इसके साथ ही अभिनेता शराब या पान मसाले के विज्ञापनों से भी दूरी बनाकर रखते हैं।

Vijay Devrakonda: रश्मिका को छोड़ साउथ की इस एक्ट्रेस पर आया विजय का दिल, सोशल मीडिया पर बताया अपना 'प्यार'

विज्ञापन
bollywood actors who don't drink alcohol Amitabh Bachchan Sidharth Malhotra Shilpa Shetty Abhishek Bachchan
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा को अक्सर ही पार्टियों में देखा जाता है। लेकिन वह सिगरेट और शराब से कोसों दूर रहते हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद किया था कि पंजाबी परिवार से होने के बाद भी वह शराब को हाथ तक नहीं लगते।

Laal Singh Chaddha: 'नफरत का जवाब धर्म नहीं प्यार है', 'लाल सिंह चड्ढा' पर लेखक अतुल कुलकर्णी का बड़ा बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed